शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा ने शेयर की खुशखबरी
परिणीति और राघव ने सोमवार दोपहर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए इस शुभ समाचार को फैंस के साथ साझा किया। तस्वीर में 1+1=3 लिखा हुआ है और साथ ही एक बच्चे के पैरों के निशान बने हैं।
Posts by : Rajesh Bhagtani |
Updated on: Mon, 25 Aug 2025 12:59:26
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर जल्द ही खुशियों की दस्तक होने वाली है। शादी के करीब डेढ़ साल बाद यह कपल माता-पिता बनने वाला है। सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
परिणीति और राघव ने सोमवार दोपहर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए इस शुभ समाचार को फैंस के साथ साझा किया। तस्वीर में “1+1=3” लिखा हुआ है और साथ ही एक बच्चे के पैरों के निशान बने हैं।
इसके अलावा, दोनों ने एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया, जिसमें परिणीति और राघव हरे-भरे गार्डन में हाथों में हाथ डाले टहलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ झलकती है।