न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तुर्की में पति राघव के साथ एंजॉय कर रही हैं परिणीति, इधर-सानिया ने भी शेयर की एक्ट्रेस के साथ Photo

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Oct 2024 7:13:52

2 News : तुर्की में पति राघव के साथ एंजॉय कर रही हैं परिणीति, इधर-सानिया ने भी शेयर की एक्ट्रेस के साथ Photo

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान में झीलों की नगर की नाम से मशहूर उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी। इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। परिणीति कई दिनों तक सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की झलकियां दिखाती रहीं। बाद में भी परिणीति ने कई मौकों पर अपनी खुशहाल जिंदगी को तस्वीरों और वीडियों के माध्यम से रूबरू कराया। फिलहाल कपल तुर्की में वेकेशन का लुत्फ उठा रहा है।

परिणीति ने कई वीडियो और तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। परिणीति मस्ती करती दिख रही हैं। साथ ही लोग नाचते हुए नजर आ रहे हैं। परी, राघव के साथ कुछ खूबसूरत नजारों का आनंद ले रही हैं। परिणीति ने वहां शादी के दौरान ली गई कई अन्य फोटो भी साझा की हैं। वह लाइट पिंक लहंगा पहने हुए मस्ती के मूड में हैं। परिणीति ने चोकर और काले चश्मे के साथ लुक कंप्लीट किया है। परिणीति ने पति के साथ जो तस्वीर शेयर की है, उसमें लिखा है, “माइन।”

बता दें एक्ट्रेस ने बीच पर सालिगरह सेलिब्रेट की थी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शादी के बाद परिणीति की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ भी आई थी, जिसमें अक्षय कुमार हीरो थे। परिणीति पिछले कुछ दिनों से सिंगर के रूप में लाइव कॉन्सर्ट भी करने लगी हैं।

परिणीति चोपड़ा और सानिया मिर्जा हैं लंबे समय से अच्छी दोस्त

परिणीति चोपड़ा और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा काफी पुरानी दोस्त हैं। वे मजबूत बोंडिंग शेयर करती हैं। इन दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। परिणीति हाल ही में सानिया से मिलने गई थीं। दरअसल सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक में वह परिणीति के साथ नजर आ रही हैं। दोनों हस्तियां बेहद खुश हैं। परिणीति ने सानिया के परिवार के साथ भी मुलाकात की।

सानिया के बेटे इजहान मलिक और बहन अनम मिर्जा भी परिणीति के साथ समय बिताते दिखे। सानिया ने अपने इन खुशीभरे पलों को शेयर करते हुए बिताए गए समय को 'आत्मा से भरा हुआ' बताया। तस्वीरों में स्वादिष्ट भोजन और उनके द्वारा देखी गई जगहों की तस्वीरें भी शामिल हैं। बता दें सानिया ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक ले लिया था। शोएब ने तलाक के तुरंत बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी रचा ली। दूसरी ओर, सानिया खुद की सेहत पर ध्यान देने के साथ बेटे को ज्यादा से ज्यादा समय दे रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
मुंबई की तेज बारिश के बीच रणदीप हुड्डा ने चुनी मेट्रो की सवारी, मास्क पहनकर किया सफर, वीडियो वायरल
मुंबई की तेज बारिश के बीच रणदीप हुड्डा ने चुनी मेट्रो की सवारी, मास्क पहनकर किया सफर, वीडियो वायरल
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार