न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राघव-परिणीति ने वाराणसी में की गंगा आरती, कपिल के शो में हुई सिद्धू की वापसी, देखें वीडियो

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी को एक साल से ज्यादा हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Nov 2024 11:56:43

2 News : राघव-परिणीति ने वाराणसी में की गंगा आरती, कपिल के शो में हुई सिद्धू की वापसी, देखें वीडियो

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी को एक साल से ज्यादा हो चुका है। राजस्थान में झीलों की नगर के नाम से विख्यात उदयपुर में उनकी शादी की रस्में धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी। फैंस को यह जोड़ी खूब पसंद आती है। परिणीति तो खूबसूरत हैं ही, राघव भी काफी हैंडसम लगते हैं। रविवार (10 नवंबर) को परिणीति-राघव वाराणसी पहुंचे, जहां दोनों को भक्ति में डूबे देखा गया। दोनों पर काशीनगरी का पूरा असर दिखा। वे वाराणसी के घाट पर आध्यात्मिकता के रस में सराबोर नजर आए।

कपल वहां की फेमस गंगा आरती में शामिल हुआ। उन्होंने दशाश्वमेघ घाट पर आरती की। उनके साथ उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे गंगा आरती करते हुए दिख रहे हैं। राघव भक्ति में डूबे हुए हैं, जबकि परिणीति भजन गाती और झूमती दिख रही हैं। वे मंत्रमुग्ध नजर आए और मंत्रों और श्लोकों का उच्चारण भी करते रहे। आध्यात्मिक टूर के लिए परिणीति ने हरे रंग के पारंपरिक परिधान को चुना, जबकि राघव सफेद कुर्ता पायजामा में दिखे।

गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों ने दोनों को पारंपरिक अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान, परिणीति ने कहा कि यह अद्भुत पल है। जीवन में जब भी मौका मिलेगा हम लोग जरूर फिर से इस पल का साक्षी बनना चाहेंगे। परिणीति ने वहां मौजूद लोगों का भी आभार जताया। परिणीति को आखिरी बार 'अमर सिंह चमकीला' फिल्म में देखा गया था, जहां उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके डायरेक्टर इम्तियाज अली थे। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। परिणीति के पास अब 'जहूर', 'शिद्दत 2', 'प्रेम की शादी' और 'सनकी' जैसे प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है।

कपिल के शो में जज के बजाय गेस्ट बनकर पहुंचेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, ये भी होंगे साथ

इन दिनों कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से फैंस सोच में पड़ गए कि क्या सिद्धू ने शो पर जज के तौर पर वापसी कर ली है। बता दें सिद्धू ने कई साल तक कपिल के शो में जज की भूमिका निभाई है।

उनके हंसने और बोलने के अंदाज ने हर किसी का दिल जीता है। बता दें सिद्धू ने शो पर वापसी तो की, लेकिन वे जज बनकर नहीं बल्कि गेस्ट के तौर पर सेट पर पहुंचे हैं। उन्होंने वहां पत्नी के साथ शिरकत की। साथ ही शो में क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा भी नजर आईं। वायरल वीडियो में पहले कपिल, सिद्धू को देखकर हैरान हो जाते हैं।

उन्हें लगता है कि किसी ने सिद्धू का मेकअप किया है, लेकिन बाद में सच का खुलासा होता है कि वे असल में सिद्धू ही हैं। वीडियो में अर्चना, कपिल से कहती दिखती हैं कि सरदार साहब से कहें कि मेरी कुर्सी छोड़ दें। ऐसे में हरभजन कहते हैं कि कोई भी सिद्धू की जगह नहीं ले सकता। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी सिद्धू की तरह तैयार होकर पहुंचते हैं। फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार