न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परिणीति-राघव ने मालदीव में मनाया एनिवर्सरी का जश्न, मामा से इसलिए नहीं मिल पाए कृष्णा, शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चोपड़ा की शादी को एक साल हो गया है। परिणीति और आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Oct 2024 7:16:27

2 News : परिणीति-राघव ने मालदीव में मनाया एनिवर्सरी का जश्न, मामा से इसलिए नहीं मिल पाए कृष्णा, शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चोपड़ा की शादी को एक साल हो गया है। परिणीति और आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव ने पिछले साल 23 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर शहर में शादी की थी। कपल ने मैरिज एनिवर्सरी की जश्न मालदीव में बीच के किनारे मनाया। अब परी ने अपने इस सेलेब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में देख सकते हैं कि कैसे परिणीति और राघव बीच के किनारे सनसेट का मजा ले रहे हैं।

उनके सामने रेत पर हैप्पी एनिवर्सरी लिखा हुआ बेहद प्यारा लग रहा है। एक अन्य फोटो में परिणीति को बीच पर साइक्लिंग करते हुए देखा जा सकता है। परिणीति पति के साथ खूब सारी तस्वीरें लेती नजर आईं। कपल फूल वेकेशन मूड में है। परिणीति ने रिसोर्ट की भी झलक दिखाई है। साथ ही अपने पसंद के खाने की तस्वीरें साझा की। बता दें परिणीति ने शादी के बाद कई दिनों तक खूब तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। इनमें उन्होंने विवाह समारोह की झलकियां दिखाई थीं।

साथ ही शादी के बाद अपने सभी पहले त्योहार की खुशियों से भी फैंस को रूबरू कराया। इसके अलावा परिणीति कई दफा राघव के लिए भरपूर प्यार जताती नजर आती हैं और अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते दूर होने पर उन्हें काफी मिस करती हैं। परिणीति अब एक्टिंग के साथ सिंगिंग में भी धमाल मचा रही हैं। वह लाइव कॉन्सर्ट करती हैं। परिणीति की पिछली फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘अमर सिंह चमकीला’ थी। इसमें उनके हीरो दिलजीत दोसांझ थे।

कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के लिए लिखी यह बात, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

मंगलवार सुबह-सुबह 80-90 के दशक में दिग्गज हीरो रहे गोविंदा के साथ एक हादसा हो गया। उन्हें अपनी ही रिवॉल्वर से गोली लग गई। इसकी वजह से वे घायल हो गए। आनन-फानन में गोविंदा को मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बीच गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। कृष्णा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया हैं। इस कारण वे मामा से मिलने नहीं आ पाए, लेकिन उनकी पत्नी कश्मीरा शाह सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गई थीं।

कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मामा पहले से अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। आप सभी की दुआ और प्यार के लिए बहुत धन्यवाद। उनके जल्दी से ठीक होने की कामना करता हूं। ईश्वर दयालु हैं। प्लीज आप सब भी उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ करिए।” उल्लेखनीय है कि मामा-भांजे के बीच लंबे समय से बोलचाल बंद है।

इस बीच गोविंदा के डॉक्टर अग्रवाल ने उनकी सेहत को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। उन्होंने बताया कि गोविंदा को टांके आए हैं और अभी वो अंडर ऑब्जर्वेशन हैं। गोविंदा बेहतर हैं। उन्हें 8-10 टांके आए हैं। उन्हें 2 दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। टांके घुटने से दो इंच नीचे लगे हैं लेकिन उन्हें पैरों पर ज्यादा जोर नहीं देना है। रिकवरी में 3-4 हफ्ते लग सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री