न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड में भी दिखी करवा चौथ की रौनक, परिणीति-सोनम सहित इन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई झलकियां

आज रविवार (20 अक्टूबर) को पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम हो या खास सब पर इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Oct 2024 11:59:52

बॉलीवुड में भी दिखी करवा चौथ की रौनक, परिणीति-सोनम सहित इन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई झलकियां

आज रविवार (20 अक्टूबर) को पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम हो या खास सब पर इसका खुमार छाया हुआ है। बॉलीवुड में भी करवा चौथ की रौनक छाई हुई है। इस बीच सोशल मीडिया के माध्यम से कई एक्ट्रेस ने सेलेब्रेशन की झलक दिखाई है। अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी की फोटो शेयर की हैं। एक फोटो में वह मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

सोनम ने कैप्शन में लिखा, “मैं व्रत नहीं रखती हूं, लेकिन मुझे मेहंदी लगवाना, तैयार होना और खाना पसंद हैं।” सोनम ने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु का नाम लिखवाया है। इस बीच परिणीति ससुराल पहुंच गई हैं। उन्होंने हाथों में मिनिमलिस्टिक मेहंदी लगवाई और दो दिल बनवाए हैं। इसके अलावा परिणीति ने घर की डेकोरेशन के वीडियो और फोटो भी शेयर किए। वह रिलैक्स करती नजर आईं। परिणीति ने बताया कि उनका स्वागत कैसे हुआ। परिणीति ने पिछले सा 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा के साथ शादी की थी।

परिणीति शादी के बाद खुशहाल जिंदगी की झलकियां पेश करती रहती हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सरगी और मेहंदी की झलक शेयर की है। सरगी में कपड़े, हरी चूड़ियां, चांदी की प्लेट-कटोरियां, मेहंदी के कोन, मिठाई और शगुन का लिफाफा समेत कई चीजें हैं। शिल्पा ने हाथ और पैर दोनों में मेहंदी लगाई है। शिल्पा की शादी बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ हुई है और उनके एक बेटी व एक बेटा है।

भाग्यश्री ने रखी मेहंदी पार्टी, नाच-गाने के साथ हुई जमकर मस्ती

इसके साथ ही ‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री ने मेहंदी पार्टी रखी, जिसमें नाच-गाने के साथ खूब जश्न हुआ। भाग्यश्री ने करवा चौथ से एक दिन पहले ही मेहंदी पार्टी आयोजित की, जिसमें उनके दोस्तों ने शिरकत की। सबने खूब नाच-गाना किया। इसका एक वीडियो भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इतना ही नहीं भाग्यश्री ने अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट की है। बता दें भाग्यश्री ने हिमालय दासानी के साथ शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था।

हालांकि पिछले कुछ समय से वह फिर से एक्टिव हुई हैं। टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने मेहंदी का फंक्शन रखा। श्रद्धा ने मेहंदी लगवाने के साथ फैमिली के साथ फोटो साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “साल का हमारा फेवरेट समय आ गया है।” बता दें श्रद्धा जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट भी मेहंदी पर इठलाती नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार