न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परेश को आया इंटीमेट सीन और गाली-गलौच पर गुस्सा, जब Kiss को लेकर अरबाज ने सलमान पर ली चुटकी

एक्टर परेश रावल (70) को फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। शुरुआती करिअर में परेश ने ढेरों फिल्मों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 1:54:43

2 News : परेश को आया इंटीमेट सीन और गाली-गलौच पर गुस्सा, जब Kiss को लेकर अरबाज ने सलमान पर ली चुटकी

एक्टर परेश रावल (70) को फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। शुरुआती करिअर में परेश ने ढेरों फिल्मों में खलनायक के अलग-अलग किरदार में जान डाली। 90 के दशक में परेश ने कॉमेडियन के रूप में लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा भी परेश कई चरित्र भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग स्किल को पहचान चुका है और उनकी अदाकारी के रस में डूबने को बेताब रहता है। परेश ने पिछले दिनों प्रियदर्शन की मूवी ‘हेरा फेरी 3’ अचानक से छोड़कर सबको चौंका दिया था। हालांकि अब उनकी फिल्म में वापसी हो चुकी है, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

इस बीच परेश ने एक इंटरव्यू में वेब सीरीज के कंटेंट पर बात की है। वे हर दूसरी वेब सीरीज में बिना वजह इंटीमेट सीन और गाली-गलौच पर भड़कते दिखे। परेश से पूछा गया कि अपने कंटेंट को संस्कारी कैसे बना सकते हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं आपको एक चुटकुला सुनाता हूं। एक औरत ने पुलिस स्टेशन में कंप्लेन की कि भैया मेरे सामने वाली बिल्डिंग में एक आदमी नंगा घूम रहा है। पुलिस वाला आया खिड़की से देखकर बोला कि मैडम कहां है दिख तो नहीं रहा, तो बोली कि अरे स्टूल पर चढ़ के देखो ना। आपको जहां नंगा, गंदगी देखनी है तो आपको मिल ही जाएगी स्टूल पर चढ़कर मिल जाएगी।

आप मत देखो ना, जो समाज में है, जो कंटेंट आते वही प्रतिबिंब है समाज का। हमको सेंस ऑफ प्रपोशन, हमारी विवेक बुद्धि, जुडिशियसली उसका यूज करना चाहिए। जो समाज में होता है हर चीज दिखाने के लायक नहीं होती, सजेस्टिव भी हो सकती है। बाद में इसलिए बोलता हूं कि लोग लोग काफी ऊब भी गए थे कि हर दूसरी-तीसरी सीरीज में गालियां आती थीं, सेक्स सीन आते थे। बेमतलब के आते थे, कोई लेना-देना नहीं है। तो लोगों को लगा इसकी वजह से लोग अट्रैक्ट होते हैं, लोगों की टीआरपी वगैरह जो भी कुछ बढ़ती, यही था। लेकिन लोग थक गए लेकिन मेकर्स नहीं थके तब जाकर गवर्नमेंट को उतरना पड़ा। परेश के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' में दिखाई देंगे। ये हॉरर फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कपिल के शो पर पहुंचे थे सलमान, अरबाज, सोहेल

सुपरस्टार सलमान खान (60) का फैंस के बीच एक अलग ही आकर्षण है। तीन दशक से भी ज्यादा समय से वे लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। सलमान का अपनी पहली फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में सपोर्टिंग रोल था, लेकिन इसके बाद उनकी अगली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद भी सलमान ने ढेरों फिल्मों में रोमांटिक हीरो का रोल प्ले किया और आज भी फैंस उन्हें इस रूप में पसंद करते हैं।

इसके बावजूद एक खास बात ये है कि उनकी फिल्मों में हमेशा से नो किसिंग पॉलिसी रही है। सलमान ऑन स्क्रीन हीरोइन के साथ कोई किसिंग सीन नहीं देते हैं। अब सलमान का एक काफी पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किस को लेकर सलमान के छोटे भाई अरबाज खान चुटकी ले रहे हैं। ये वायरल क्लिप कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो के दौरान की है, जब सलमान, अरबाज और सोहेल तीनों भाई पहुंचे थे। उन्होंने कई मजेदार बातों से ऑडियंस का खूब एंटरटेनमेंट किया। इस बीच कपिल के नो किसिंग पॉलिसी वाले सवाल पर सलमान ने कहा था, “देखो किस तो मैं करता नहीं स्क्रीन पर…तो मुझे तो कोई फर्क पड़ता नहीं।”

सलमान के इतना कहते ही अरबाज उन्हें बीच में टोकते हैं और कहते हैं, “इतना कर लेते हैं ऑफ स्क्रीन कि जरूरत ही नहीं पड़ती।” अरबाज की ये बात सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। सलमान भी अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाते हैं। बताया जाता है कि सलमान ने फिल्म ‘जीत’ में करिश्मा कपूर के लिए नो किस पॉलिसी तोड़ी थी, लेकिन कई रिपोर्ट दावा करती है कि उन्होंने ठुड्डी में ही किस किया था। इसके अलावा साल 2017 में सलमान को ‘टाइगर ज़िंदा है’ के लिए कैटरीना कैफ के साथ एक किसिंग सीन के लिए कहा गया था, लेकिन एक्टर ने मना कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी