न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भर गए परेश के घाव! बताया कब शुरू होगी ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग, एमी अवार्ड्स में ‘द स्टूडियो’ ने मारी बाजी

कुछ समय पहले अभिनेता परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर विवाद हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 2:01:36

2 News : भर गए परेश के घाव! बताया कब शुरू होगी ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग, एमी अवार्ड्स में ‘द स्टूडियो’ ने मारी बाजी

कुछ समय पहले अभिनेता परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर विवाद हो गया था। दरअसल परेश ने शूटिंग शुरू करने के बाद अचानक फिल्म छोड़ दी थी। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया और उनकी वापसी पर मोहर लग गई। अब परेश ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक बड़ी अपडेट शेयर की है। परेश ने न्यूज18 से बात करते हुए कहा कि इस मूवी पर काम चल रहा है। हम अगले साल फरवरी या मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म के लिए बहुत सारी चीजें हुईं लेकिन इनका असर मेरे और प्रियदर्शन के रिश्ते पर नहीं पड़ा। ऐसे रिश्ता खराब नहीं होता है।

हम दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। अब घाव भर गया है और हमारा रिश्ता एकदम ट्रांसपेरेंट है। प्रियदर्शन ने कभी भी मुझसे ‘बाबूराव’ के किरदार का स्पिन-ऑफ बनाने की बात नहीं की। एक फिल्म सबकी वजह से बनती है। मुझे नहीं लगता कि ‘बाबूराव’ अकेले चल पाएगा। आपको ‘श्याम’ और ‘राजू’ की भी जरूरत पड़ेगी। मैं कोई लालची एक्टर नहीं हूं। मैं बेवकूफ भी नहीं हूं। मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जिसको लगता है कि दुनिया मेरी वजह से चलती है। अगर कभी कोई स्टैंडअलोन फिल्म भी बने, तो उसमें ‘श्याम’ और ‘राजू’ का होना जरूरी है।

परेश रावल ने साफ किया कि पहले उनके पास फिल्म छोड़ने की अपनी वजह थी और उन्होंने साइनिंग अमाउंट को ब्याज के साथ वापस कर दिया था। बता दें परेश और प्रियदर्शन काफी पुराने साथी हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। ‘हेरा फेरी 3’ इस एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी की 15वीं फिल्म होने वाली है। उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर को अक्षय व अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 और परेश की ‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ फिल्म रिलीज होने जा रही है। इनके क्लैश को लेकर परेश ने कहा कि सब हमारे ही लोग हैं। सबकी फिल्म चले। अजेय मूवी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है और परेश इसमें योगी (अनंत जोशी) के गुरू महंत अवैद्यनाथ का रोल निभा रहे हैं।

paresh rawal,actor paresh rawal,hera pheri 3,priyadarshan,paresh priyadarshan,Akshay Kumar,suniel shetty,emmy awards 2025,the studio

एमी अवार्ड्स 2025 के विजेताओं की घोषणा, ‘द स्टूडियो’ ने जीते 13 पुरस्कार

77वें प्राइम टाइम एमी अवार्ड्स 2025 के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। रविवार (14 सितंबर) को लॉस एंजेलिस स्थित पीकॉक थिएटर में सेरेमनी का आयोजन हुआ जहां हॉलीवुड सेलेब्रिटीज की धूम रही। सेठ रोगन का कॉमेडी शो ‘द स्टूडियो’ ने बाजी मारते हुए 13 एमी अवार्ड्स जीतकर इतिहास रच दिया। यह किसी कॉमेडी शो में अब तक का सबसे ज्यादा एमी अवार्ड जीता जाने वाला शो बन गया है। ‘सेवरेंस’ को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले। इस बार एमी अवार्ड्स की होस्टिंग मशहूर कॉमेडियन नैट बारगात्जे ने की।महज 15 साल की उम्र में ‘द स्टूडियो’ के एक्टर ओवेन कूपर ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (कॉमेडी) का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। वे यह पुरस्कार जीतने वाले सबसे युवा कलाकार बन गए हैं।

ये है विजेताओं की पूरी सूची

लीड एक्ट्रेस इन कॉमेडी सीरीज - जीन स्मार्ट (हैक्स)
लीड एक्टर इन कॉमेडी सीरीज - सेठ रोजन (द स्टूडियो)
बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा - ब्रिट लोअर (सेवरेंस)
बेस्ट एक्टर इन लिमिटेड सीरीज - स्टीफन ग्राहम (एडोलसेंस)
बेस्ट एक्ट्रेस इन लिमिटेड सीरीज - क्रिस्टिन मिलिओटी (दे पेंगुइन)
बेस्ट ड्रामा सीरीज - द पिट
लीड एक्टर इन ड्रामा सीरीज - नूह वाइल (द पिट)
बेस्ट कॉमेडी सीरीज - द स्टूडियो
बेस्ट लिमिटेड एंथोलॉजी सीरीज - एडोलसेंस
बेस्ट टॉक सीरीज - द लेट शो विद स्टेफिन
बेस्ट स्क्रिप्ट वैरायटी सीरीज - लास्ट वीक टू नाइट विद जन ऑलिवर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन ड्रामा - ट्रैमेल टिलमैन (सेवरेंस)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन ड्रामा - कैथरीन लानासा (द पिट)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन कॉमेडी - जेफ हिलर (समबडी समव्हेयर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन कॉमेडी - हन्नाह आइनबिंदर (हैक्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट लिमिटेड सीरीज- ओवेन कूपर- एडोलसेंस
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन लिमिटेड सीरीज - एरिन डोहर्टी (एडोलसेंस)
डायरेक्टिंग फॉर ए ड्रामा सीरीज - एडम रैंडल (स्लो हॉर्सेस)
डायरेक्टिंग फॉर ए लिमिटेड या एंथ्रोलॉजी सीरीज - फिलिप बैरंटिनी (एडोलसेंस)
डायरेक्टिंग फॉर ए कॉमेडी सीरीज - सेठ रोजेन (द स्टूडियो)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह