न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जानें-परेश ने क्यों कहा, अक्षय स्मगलिंग तो नहीं कर रहा…,शुरू होते ही विवादों में फंसा मुनव्वर का शो

अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं। उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्म में काम करने का मौका मिला है। अक्षय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 2:29:33

2 News : जानें-परेश ने क्यों कहा, अक्षय स्मगलिंग तो नहीं कर रहा…,शुरू होते ही विवादों में फंसा मुनव्वर का शो

अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं। उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्म में काम करने का मौका मिला है। अक्षय ने हर तरह के किरदार में खुद को साबित किया है। अक्षय बॉलीवुड के सबसे बिजी कलाकारों में से एक माने जाते हैं। अक्षय पिछले साल ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सिरफिरा’, ‘खेल खेल में’ और ‘सिंघम अगेन’ फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद इस साल गणतंत्र दिवस से ठीक पहले उनकी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया।

अब अक्षय 'हाउसफुल 5', 'जॉली एलएलबी 3' और 'केसरी 2' में भी काम करते दिखेंगे। कई बार सवाल किया जाता है कि अक्षय साल में इतनी फिल्में क्यों करते हैं। इस बारे में परेश रावल ने खुलकर बात की है, जो अक्षय के साथ कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। परेश ने सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर वो इतनी सारी फिल्में करते हैं तो आपको क्या परेशानी है? लोग फिल्म बनाने के लिए उनके पास जाते हैं, है न? एक फिल्ममेकर के तौर पर, मैं किसी एक्टर को तभी साइन करूंगा जब मैं उस पैसे का हिसाब दे सकूं जो मैं इनवेस्ट कर रहा हूं। उसे बस काम करना पसंद है।

वो स्मगलिंग तो नहीं कर रहा, अवैध शराब तो नहीं बेच रहा, ड्रग्स नहीं बेच रहा या जुआ तो नहीं खेल रहा। वो बस जितना मुमकिन हो उतना काम करता है और सबसे अहम बात ये है कि उसकी फिल्में हजारों लोगों के लिए रोजगार का जरिया भी हैं। तो प्रॉब्लम कहां है? उल्लेखनीय है कि अक्षय और परेश की जोड़ी ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’, 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'गरम मसाला', 'ओह माय गॉड', 'ऐतराज’, 'सरफिरा' जैसी फिल्मों में अपना जादू चला चुकी है। अब वे 'हेरा-फेरी 3' और ‘भूत बंगला’ में भी साथ काम करते नजर आएंगे।

paresh rawal,actor paresh rawal,Akshay Kumar,actor akshay kumar,paresh akshay,hera pheri,munawar faruqi,comedian munawar faruqui,hafta vasooli

मुनव्वर फारुकी पर लग रहे हैं गाली देने और अश्लील इशारे करने के आरोप

बिग बॉस 17 के विजेता स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। वे फिलहाल अपने नए शो ‘हफ्ता वसूली’ की वजह से चर्चाओं में हैं। शो जियो हॉटस्टार पर 14 फरवरी से शुरू हुआ है। शो शुरुआत में ही विवादों में आ गया है और इसे बैन करने की मांग उठ रही है। मुनव्वर और उनके शो के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो गई है। मुनव्वर का शो रोस्ट कॉमेडी शो है। इसमें कुछ कमेंट मुनव्वर के द्वारा किए गए हैं जिसकी कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं।

इसमें मुनव्वर कुछ गाली और इशारे भी कर रहे हैं। उन पर अश्लीलता फैलाने के आरोप हैं। पेशे से वकील अमित सचदेवा ने मुनव्वर और शो के खिलाफ मेल लिखा है। उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस और अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए हैं। साथ ही अपने ट्वीट पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 353 के तहत शिकायत दर्ज करने के आग्रह किया है।

आरोपों के आधार पर आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाने की मांग की है। पोस्ट में उन्होंने कोर्ट जाने के लिए भी कहा है। मुनव्वर के शो को लेकर लोग कड़ी आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के शो हिन्दू संस्कृति और देवी-देवताओं का अपमान करते हैं, इस तरह के शो से बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ