न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परेश रावल ने बताईं सलमान-आमिर की ये बातें, ‘BB’ विजेता का बेटा अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने दी Update

परेश रावल (70) बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर माने जाते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं। परेश अलग-अलग किरदारों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 2:29:27

2 News : परेश रावल ने बताईं सलमान-आमिर की ये बातें, ‘BB’ विजेता का बेटा अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने दी Update

परेश रावल (70) बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर माने जाते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं। परेश अलग-अलग किरदारों से लोगों का दिल जीतते आए हैं। परेश ने अपने समकालीन सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। इस बीच परेश ने 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में सलमान खान और आमिर खान को लेकर बात की। परेश ने एक सवाल के जवाब में सलमान को लेकर कहा कि वो किसी भी सीन को दिल की गहराई से समझते हैं। वे बेहद आकर्षक इंसान हैं। वे पर्दे पर जादू हैं। जब वे सेट पर आते हैं तो उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। वे बस उसी में रम जाते हैं।

परेश ने आमिर के बारे में कहा कि उनका विजन ज्यादा गहन है। उन्हें कैरेक्टर में उतरने के लिए समय की जरूरत होती है। उनको काम करना होगा और चीजों को गहराई और विस्तार से जानना होगा। यही कारण है कि वे थोड़ा समय लेते हैं। इस बीच सलमान हवा का झोंका बन जाते हैं। कब आए, उड़ाकर ले गए पता भी नहीं चलता। बता दें ये दोनों खान भी तीन दशक से ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। परेश ने इनके साथ कई फिल्मों में काम किया है। खास तौर से राजकुमार संतोषी की कॉमेडी मूवी ‘अंदाज अपना अपना’ में इस तिकड़ी का जबदस्त जलवा देखने को मिला था।

परेश पिछले दिनों ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर हुए विवाद के कारण सुर्खियों में थे। उन्होंने अचानक से बिना कोई कारण बताए फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद काफी बातें हुई और यहां तक कि उन्हें नोटिस तक भेजा गया। हालांकि बाद में परेश ने फिल्म में वापसी की घोषणा कर अपने फैंस को खुश कर दिया। दरअसल ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी की पहली दोनों कॉमेडी फिल्मों में परेश ने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ रंग जमाया था। उनके बगैर इसकी तीसरी कड़ी की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। लोग उन्हें फिर से ‘बाबू भैया’ के रूप में देखने को बेकरार हैं। बहरहाल परेश जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' में काम करते नजर आएंगे, जो 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

2 News : परेश रावल ने बताईं सलमान-आमिर की ये बातें, ‘BB’ विजेता का बेटा अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने दी Update

मुनव्वर फारूकी की पत्नी मेहजबीन कोटवाला ने फोटो शेयर करते हुए लिखा…

‘बिग बॉस 17’ के विजेता और मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के बेटे मिखाइल इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। मुनव्वर की पत्नी मेहजबीन कोटवाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए खबर शेयर की। मेहजबीन ने बताया कि उनके 7 साल के बेटे को वायरल फीवर होने के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उन्होंने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उसके जल्द ठीक होने की दुआ की। हालांकि तस्वीर में मुनव्वर नहीं दिख रहे हैं। मेहजबीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे के साथ फोटो अपलोड की है।

इसमें मिखाइल अस्पताल के बिस्तर पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। एक दूसरी तस्वीर में मेहजबीन उसे गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए मेहजबीन ने लिखा, “मेरे प्यारे बच्चे, जल्दी ठीक हो जाओ। सभी माता-पिता, वायरल संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए, सावधानी बरतें। अपने बच्चों की स्वच्छता का ध्यान रखें और उनका ख्याल रखें!” उल्लेखनीय है कि हाल ही फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान के पॉडकास्ट पर मुनव्वर ने मेहजबीन के साथ शादी का कारण बताया था।

उन्होंने कहा कि BB 17 के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके बेटे को उनकी जरूरत है। उन्होंने फराह को बताया कि कैसे उन्होंने बेटे के लिए दोबारा शादी करने का फैसला किया और मेहजबीन को जानने के एक महीने बाद ही उनसे शादी कर ली। मुनव्वर की पहली पत्नी जैस्मीन के साथ हुई थी। दूसरी ओर, मेहजबीन की पहली शादी से एक 10 साल की बेटी है। मेहजबीन और मुनव्वर ने पिछले साल 26 मई को एक निजी समारोह में शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक