न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परम सुंदरी BO Day 3: संडे को मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़; इन फिल्मों को पीछे छोड़ बनाई नई पहचान

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी ने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। तीन दिनों में 26.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर 2025 की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। जानें पूरी रिपोर्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 9:32:29

परम सुंदरी BO Day 3: संडे को मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़; इन फिल्मों को पीछे छोड़ बनाई नई पहचान

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ताज़ा फिल्म परम सुंदरी इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर आई थी। शुरुआत में इसकी ओपनिंग कुछ ख़ास नहीं रही, लेकिन जैसे-जैसे वीकेंड बढ़ा, वैसे-वैसे फिल्म का कलेक्शन भी रफ्तार पकड़ता गया। शनिवार को ग्रोथ देखने को मिली और रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। अब सबकी नज़र इस बात पर है कि परम सुंदरी का तीसरे दिन यानी पहले रविवार का कलेक्शन कितना रहा।

तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक कॉमेडी एक अनोखी क्रॉस-कल्चर प्रेमकथा है, जिसमें उत्तर भारत का लड़का परम अपनी जीवनसंगिनी की तलाश में केरल पहुंचता है और वहां सुंदरी से मिलकर उसकी जिंदगी बदल जाती है। भले ही रिलीज़ के वक्त फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यूज़ मिले थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है। खासकर दिल्ली, यूपी और दक्षिण भारतीय राज्यों में इसने मजबूत पकड़ बनाई है।

रिलीज़ के पहले दिन परम सुंदरी ने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

दूसरे दिन यानी शनिवार को कलेक्शन में करीब 28% की बढ़ोतरी हुई और यह 9.25 करोड़ तक पहुंच गया।

रविवार को सकिनिल्क की अर्ली रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 10.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया।

इस तरह सिर्फ तीन दिनों में परम सुंदरी की कुल कमाई 26.75 करोड़ रुपये हो गई है।

2025 की कई फिल्मों को पीछे छोड़ा

वीकेंड पर परम सुंदरी ने न केवल अच्छा बिज़नेस किया बल्कि 2025 की कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को भी मात दे दी। कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक ‘परम सुंदरी’ ने फिल्मों को ओपनिंग डे पर मात दी है.

सन ऑफ सरदार 2- 24.75 करोड़ रुपये
धड़क 2-11.97 करोड़ रुपये
महावतार नरसिम्हा- 16.56 करोड़ रुपये
निकिता रॉय- 86 लाख रुपये
मालिक- 15.02 करोड़ रुपये
आँखों की गुस्ताखियां- 1.26 करोड़ रुपये
मेट्रो इन दिनों- 18.65 करोड़ रुपये
मां- 18.43 करोड़ रुपये
केसरी वीर- 88 लाख रुपये
कंपकंपी- 92 लाख रुपये
द भूतनी- 4.72 करोड़ रुपये
फुले-1.05 करोड़ रुपये
ग्राउंड जीरो- 5.20 करोड़ रुपये
द डिप्लोमैट- 13.45 करोड़ रुपये
क्रेजी-4.25 करोड़ रुपये
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव-1.82 करोड़ रुपये
मेरे हसबैंड की बीवी-5.28 करोड़ रुपये
बैडएस रवि कुमार-9.72 करोड़ रुपये
लवयापा-4.75 करोड़ रुपये
देवा-19.43 करोड़ रुपये
इमरजेंसी-12.26 करोड़ रुपये
आजाद-4.75 करोड़ रुपये
फतेह-10.71 करोड़ रुपये

बजट और आगे की चुनौती

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म पर लगभग 60 करोड़ रुपये का खर्च आया है। तीन दिनों में ही यह अपने बजट का लगभग 30% निकाल चुकी है। हालांकि अभी सफर लंबा है। 5 सितंबर को रिलीज होने वाली बागी 4 इसके सामने बड़ी चुनौती पेश करेगी। ऐसे में देखना होगा कि सिद्धार्थ और जाह्नवी की ये क्रॉस-कल्चर लव स्टोरी आगे कितनी मजबूती से टिक पाती है और क्या यह उनकी फिल्मोग्राफी में नई सफलता जोड़ पाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत