न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परम सुंदरी ने BO पर मचाया धमाल, दूसरे दिन की कमाई में आया उछाल; जाह्नवी कपूर के करियर में जुड़ी एक और बड़ी हिट

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। रिलीज़ के दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ की कमाई की और कुल कलेक्शन 16.25 करोड़ तक पहुंच गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 8:29:46

परम सुंदरी ने BO पर मचाया धमाल, दूसरे दिन की कमाई में आया उछाल; जाह्नवी कपूर के करियर में जुड़ी एक और बड़ी हिट

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ इन दिनों दर्शकों का दिल जीत रही है। 29 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है, जबकि दिनेश विजान इसके निर्माता हैं। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म को अच्छे रिव्यूज़ मिले थे और इसका गाना ‘परदेसिया’ सोशल मीडिया पर छा गया है।

फिल्म की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर गहरी पकड़ देखने को मिली। पहले दिन इसने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का खिताब हासिल कर लिया। वहीं, दूसरे दिन भी दर्शकों का जोश बरकरार रहा और फिल्म की कमाई और बढ़ गई।

दूसरे दिन की कमाई ने किया सभी को हैरान

Sacnilk की रिपोर्ट बताती है कि फिल्म ने रिलीज़ के दूसरे दिन लगभग 9 करोड़ रुपये जुटाए। हालांकि आधिकारिक आंकड़े आना बाकी हैं, लेकिन इस अनुमान के आधार पर फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 16.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

यही नहीं, ‘परम सुंदरी’ ने सिर्फ दो दिनों में ही जाह्नवी कपूर के करियर की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसमें ‘उलझ’ (9.07 करोड़) और ‘मिली’ (2.82 करोड़) जैसी फिल्में शामिल हैं। अब यह फिल्म उनकी पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है।

किन फिल्मों से है आगे और पीछे?

जाह्नवी की हिट लिस्ट में अब भी ‘धड़क’ (74.19 करोड़), ‘देवारा पार्ट 1’ (62.12 करोड़), ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (36.34 करोड़) और ‘रूही’ (21.93 करोड़) जैसी फिल्में सबसे ऊपर हैं। लेकिन ‘परम सुंदरी’ की रफ्तार को देखकर माना जा रहा है कि यह जल्द ही इस लिस्ट में और ऊंचा स्थान बना सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि दो दिन के कलेक्शन के बाद ही इसने अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (लाइफटाइम कलेक्शन 12.85 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

कहानी और कलाकारों का जादू

फिल्म की कहानी उत्तर भारत के एक लड़के और दक्षिण भारत की एक लड़की की दिलचस्प मुलाकात पर आधारित है। सिद्धार्थ और जाह्नवी के अलावा फिल्म में संजय कपूर, मनजोत सिंह और इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट