न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत, बहन की हालत गंभीर, हादसे का वीडियो हो रहा वायरल

मशहूर अभिनेता पकंज त्रिपाठी को फिलहाल एक बहुत बड़े दुख का सामना करना पड़ रहा है। पंकज की बहन सविता तिवारी और बहनोई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Apr 2024 11:03:52

पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत, बहन की हालत गंभीर, हादसे का वीडियो हो रहा वायरल

मशहूर अभिनेता पकंज त्रिपाठी को फिलहाल एक बहुत बड़े दुख का सामना करना पड़ रहा है। पंकज की बहन सविता तिवारी और बहनोई राजेश तिवारी दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। हादसे में राजेश की मौत हो गई, जबकि सविता की हालत गंभीर बताई जा रही है। सविता का इलाज धनबाद के SNMMCH अस्पताल में चल रहा है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर्स ने सविता को ICU में रखा है।

हादसा बेहद भीषण था जिसमें राजेश की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। एक्सिडेंट शनिवार (20 अप्रैल) की शाम करीब 4 बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ। दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पंकज को टैग कर इस घटना पर शोक जताया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश और सविता धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। दोनों अपनी कार डब्ल्यूबी 44 डी-2899 में सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेस से हॉस्पिटल भेज दिया गया था। यहां राजेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सविता की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद पंकज के घर मातम पसर गया। उधर, राजेश संग काम करने वालों ने बताया कि वे चितरंजन रेल में नौकरी करते थे। उनकी ड्यूटी रेलवे के GM ऑफिस में थी, लेकिन छुट्टी पर वह अपने घर गोपालगंज आए थे। वहां से वापस आते हुए यह दुर्घटना हुई। इस दौरान राजेश खुद ही ड्राइव कर रहे थे और उनकी पत्नी बराबर वाली सीट पर बैठी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत

धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना

'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र

होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक

'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई

आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी

'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी

लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष