न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कबीर सिंह’ के लिए पंकज ने किया बेटे शाहिद का बचाव, अपनी भतीजी से मिलने अस्पताल पहुंचे सलमान खान

शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। यह सुपरहिट साबित हुई। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा थे, जिन्होंने

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 9:10:59

2 News : ‘कबीर सिंह’ के लिए पंकज ने किया बेटे शाहिद का बचाव, अपनी भतीजी से मिलने अस्पताल पहुंचे सलमान खान

शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। यह सुपरहिट साबित हुई। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा थे, जिन्होंने बाद में साल 2023 में रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘एनिमल’ भी बनाई। ‘कबीर सिंह’ में शाहिद के किरदार को लेकर विवाद हुआ था। अब इस पर शाहिद के पिता पंकज कपूर (71) ने बात की है। उनका मानना है कि यह फिल्म सिर्फ उस हकीकत को दिखाती है, जो पहले से ही समाज में मौजूद है और यह टॉक्सिक मस्कुलैनिटी का महिमामंडन नहीं करती। पंकज ने हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में ‘हैदर’, ‘फर्जी’ और ‘कबीर सिंह’ में शाहिद की परफॉर्मेंस की तारीफ की।

साथ ही यह भी बताया कि शाहिद ने कैसे अपने अंदर छिपी अभिनय क्षमता को पहचाना और निखारा है। पंकज ने कहा कि शाहिद ने ‘कबीर सिंह’ में अच्छा काम किया है। जब फिल्म पर लगे आरोपों को लेकर सवाल किया गया कि यह टॉक्सिक मस्कुलैनिटी को बढ़ावा देती है, तो पंकज ने कहा कि यह ठीक है, क्योंकि इसका मतलब यह नहीं है कि मस्कुलैनिटी समाज में मौजूद नहीं है। यह हमारे समाज में है और जब किसी ने इस पर फिल्म बना दी, तो हमने आपत्ति जतानी शुरू कर दी। यह हमारा ही नजरिया है। एक आर्टिस्ट का काम हकीकत को दिखाना होता है।

फिल्में दुनिया को वैसे दिखाती हैं जैसी वह है न कि जैसी हम उसे देखना चाहते हैं। ‘कबीर सिंह’ ने एक इंसान की कमी को दिखाया है और यही बात उसे प्रभावशाली बनाती है। सिनेमाई कहानी कहने का मकसद अक्सर इंसानी जटिलताओं पर जरूरी बहस छेड़ना होता है। बता दें फिल्म में शाहिद के अपोजिट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी थीं। उल्लेखनीय है कि पंकज भी इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार माने जाते हैं। उन्होंने सिनेमा के साथ टीवी की दुनिया में भी खूब नाम कमाया है। चाहे कोई कॉमेडी किरदार हो या फिर गंभीर, पंकज ने उसमें अपनी अदाकारी के रंग भर दिए। पंकज ने फिल्मों में मुख्य तौर पर कैरेक्टर रोल किए हैं।

अरबाज खान की पत्नी शुरा खान ने रविवार को दिया बेटी को जन्म, सलमान ने किया दीदार

अरबाज खान और शुरा खान की जिंदगी खुशियों से भर गई है। शादी के करीब दो साल बाद वे एक नन्हीं परी के माता-पिता बन गए हैं। शुरा ने रविवार (5 अक्टूबर) को बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म से खान परिवार में खुशी का माहौल है। शुरा और बच्ची अभी हिंदुजा अस्पताल में हैं। रात से ही अस्पताल में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ है। एक तरफ अरबाज अपनी पत्नी के साथ हॉस्पिटल में ही हैं वहीं घर के बाकी सदस्य वहां के चक्कर काट रहे हैं। आज सोमवार को अरबाज के बड़े भाई सलमान खान भी अपना सारा काम छोड़कर भतीजी से मिलने पहुंचे।

सलमान ने अस्पताल से बाहर आकर पैपराजी को कुछ पोज भी दिए। इस दौरान उनके चेहरे पर काफी खुशी भी नजर आई। सलमान अस्पताल में भारी सिक्योरिटी के साथ पहुंचे थे। वे मेन गेट से नहीं बल्कि पीछे के दरवाजे से बाहर आए। इसी के साथ सलमान की मां सलमा खान और सौतेली मां गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस हेलन भी वहां दिखीं।

सलमा को अस्पताल के बाहर गाड़ी से उतरते हुए स्पॉट किया गया। सुबह-सुबह अरबाज के बेटे अरहान और उनके छोटे भाई सोहेल खान के बेटे निर्वाण भी छोटी बहन से मिलने आते देखे गए। सोहेल भी पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि अरबाज और शुरा ने दिसंबर 2023 में शादी की थी। अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड