न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पंचायत’ की ‘रिंकी’ ने पोस्ट शेयर कर बताया दर्द, कृष्णा ने सलमान से कहा-कब तक शेरा के साथ बिताओगे जिंदगी, देखें…

‘पंचायत’ ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है। इसके अभी तक तीन सीजन आए हैं और तीनों सुपरहिट रहे। इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 2:45:52

2 News : ‘पंचायत’ की ‘रिंकी’ ने पोस्ट शेयर कर बताया दर्द, कृष्णा ने सलमान से कहा-कब तक शेरा के साथ बिताओगे जिंदगी, देखें…

‘पंचायत’ ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है। इसके अभी तक तीन सीजन आए हैं और तीनों सुपरहिट रहे। इसका अगला पार्ट यानी ‘पंचायत 4’ के लिए भी फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। यह 24 जून से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने जा रहा है। इससे पहले सीरीज में ‘सचिव जी’ की ‘रिंकी’ का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस सांविका ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। सांविका ने शो में अपनी खूबसूरती और सादगी से सबको दीवाना बना रखा है। अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इज्जत न मिलने पर सांविका का दर्द छलका है।

सांविका ने लिखा, “कभी-कभी मैं चाहती हूं कि काश मैं एक इनसाइडर या बहुत पावरफुल बैकग्राउंड से होती, तो चीजें बहुत आसान होतीं (शायद, मुझे नहीं पता)। इज्जत पाने और बराबरी का बर्ताव किए जाने जैसी बुनियादी बातें, लड़ाई कम होती...मैं डटी हुई हूं।” सांविका की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। उल्लेखनीय है कि सांविका मध्य प्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखती हैं। उनका असली नाम पूजा सिंह है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ उन्होंने एक्टिंग को अपना करिअर बनाया। सांविका ने कॉस्ट्यूम असिस्टेंट के तौर पर इंडस्ट्री में एंट्री ली।

वे 'लखन लीला भार्गव' और 'हजामत' जैसी वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं, लेकिन ‘पंचायत’ में 'रिंकी' का किरदार निभाकर वो काफी फेमस हुईं। पिछले साल एक यूट्यूब चैनल के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने करिअर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने अभिनय करिअर को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा, तो अपने माता-पिता से कहा कि वह नौकरी के लिए बैंगलोर जा रही हैं, लेकिन इसके बजाय वह मुंबई चली गईं।

मुंबई में उन्हें कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन जल्द ही उन्हें एक आउटफिट असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम मिल गया। उन्होंने एक साथ कई अन्य शीर्षकों के लिए ऑडिशन दिया और कुछ हफ्ते बाद उन्हें एक कमर्शियल विज्ञापन मिला। उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्हें ‘पंचायत’ में ‘रिंकी’ की भूमिका निभाने के लिए चुना गया।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन के पहले एपिसोड में आएंगे सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के तीसरे सीजन के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। अब मेकर्स ने इसका एक और प्रोमो जारी किया है, जिसमें कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सलमान को शादी करने की नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन आज शनिवार (21 जून) रात 8 बजे से लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लौट रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कृष्णा हमेशा की तरह लड़की के गेटअप में आकर दर्शकों को हंसा रहे हैं। साथ ही सलमान को शादी करने के लिए फोर्स कर रहे हैं।

प्रोमो में जब कपिल, कृष्णा से कहते हैं कि सलमान खान का कोई मूड नहीं है शादी करने का। इस पर कृष्णा कहते हैं, “क्या बात कर रहे हो। बहुत मूड है। अरे मैं जानती हूं टाइगर अभी जिंदा है।” इस पर सलमान हंसते हैं और कहते हैं, “है तो सही लेकिन आपके लिए नहीं।” कृष्णा आगे कहते हैं, “कब तक शेरा के साथ अपनी जिंदगी बिताओगे, जिंदगी में एक शेरनी भी तो होनी चाहिए।” इस पर सलमान अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाते हैं।

बता दें शेरा कई सालों से सलमान के बॉडीगार्ड हैं और हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। कृष्णा यहीं नहीं रुकते और आगे कहते हैं, “बीवी जो होती है, वो शेरनी होती है। एक बार मेरी सलमान जी से शादी हो जाएगी न इनके जितने दोस्त हैं जो इन्हें बिगाड़ने के लिए आते हैं, मैं उनका आना सबसे पहले बंद करूंगी।” इसके बाद वह नदीम कुरैशी की ओर इशारा करते हैं। बता दें कि नदीम, सलमान के सबसे खास और पुराने दोस्त हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी