न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पंचायत’ के आसिफ खान ने अफवाहों पर लगाई रोक, बोले – नहीं आया था हार्ट अटैक

पंचायत एक्टर आसिफ खान को हार्ट अटैक नहीं आया था, बल्कि उन्हें गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स की समस्या हुई थी। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर उन्होंने अपनी सेहत और अनुभव को लेकर सच्चाई साझा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 9:06:27

‘पंचायत’ के आसिफ खान ने अफवाहों पर लगाई रोक, बोले – नहीं आया था हार्ट अटैक

पंचायत वेब सीरीज से दामाद जी के नाम से मशहूर हुए एक्टर आसिफ खान को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। सोशल मीडिया पर यह अफवाहें फैल गई थीं कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। लेकिन अब जब वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, उन्होंने खुद सामने आकर सच्चाई साझा की है, जिससे उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है।

दिल से जुड़ी नहीं थी बीमारी – खुद आसिफ ने बताई सच्चाई

टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में आसिफ ने बताया – “सबसे पहले मैं सबको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मुझे हार्ट अटैक नहीं आया था। जो मुझे हुआ था वो गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) थी, जिसके लक्षण दिल के दौरे जैसे थे। लेकिन अब मैं पूरी तरह से फिट और स्वस्थ हूं।”

राजस्थान से मुंबई की यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत

जब आसिफ खान राजस्थान से मुंबई तक कार ड्राइव करके पहुंचे, तो उसी शाम उन्हें अचानक सीने में तेज़ दर्द हुआ और वो बेहोश हो गए। अस्पताल में भर्ती होते ही कुछ लोगों ने मान लिया कि ये दिल का दौरा था। इस खबर से फैंस बहुत दुखी और चिंतित हो गए थे, लेकिन अब सच्चाई सामने आने के बाद सभी को राहत मिली है।

डॉक्टर्स ने दी जीवनशैली बदलने की सलाह

अस्पताल में कुछ जरूरी टेस्ट्स के बाद डॉक्टरों ने आसिफ को अपनी डाइट और दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी है। खासतौर पर उन्हें दाल-बाटी से परहेज़, नॉनवेज कम खाने और फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह मिली है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया जीवन का अनुभव

अस्पताल से निकलने के बाद आसिफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट साझा किया: "पिछले 36 घंटों में ये देखकर (अस्पताल का कमरा) एहसास हुआ कि जीवन बहुत छोटा है, एक भी दिन को यूं ही न लें। पलभर में सबकुछ बदल सकता है। आपके पास जो कुछ भी है और आप जो हैं, उसके लिए आभारी रहें। याद रखें कि आपके लिए कौन ज्यादा जरूरी है और हमेशा उनकी कद्र करें। लाइफ एक गिफ्ट है और हम धन्य हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी