न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पलक तिवारी को इसलिए पसंद नहीं डेटिंग लाइफ के बारे में बात करना, लंबे समय से जुड़ रहा है इब्राहिम अली खान के साथ नाम

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी फिल्म ‘द भूतनी’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें वह संजय दत्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 11:26:33

पलक तिवारी को इसलिए पसंद नहीं डेटिंग लाइफ के बारे में बात करना, लंबे समय से जुड़ रहा है इब्राहिम अली खान के साथ नाम

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी फिल्म ‘द भूतनी’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें वह संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह, आसिफ खान के साथ नजर आएंगी। इस हॉरर कॉमेडी को सिद्धांत सचदेव ने लिखा और डायरेक्शन किया है। ‘भूतनी’ को दीपक मुकुट और संजय दत्त ने सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स के तहत प्रोड्यूस किया है। पलक इस मूवी में अनन्या के रोल में नजर आएंगी। ‘द भूतनी’ पहले 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन इसे 1 मई तक के लिए टाल दिया गया।

पलक के बारे में अफवाह है कि वह लंबे एक्टर इब्राहिम अली खान के साथ डेटिंग कर रही हैं। उन्हें अक्सर एक-दूसरे के साथ घूमते हुए देखा जाता है। उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है। अब हाल ही में फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू में पलक ने कहा कि उन्हें अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करना क्यों पसंद नहीं है। पलक ने कहा कि अपने करिअर के इस मोड़ पर मैं नहीं चाहती कि मेरी रोमांटिक लाइफ या मेरी लव लाइफ मेरे ऊपर हावी हो जाए या दूसरे के लिए ये गॉसिप का सब्जेक्ट बन जाए।

खासकर जब मैं अपना नाम बनाने की कोशिश कर रही हूं। जब कोई शख्स बहुत कुछ करना चाहता है, तो ये चीजें उसे 'हेडलाइन' तक सीमित कर देती हैं। मैं नहीं चाहती कि दूसरे लोग उन मामलों पर राय रखें, जिनके बारे में मैं खुद बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देती हूं। मैं रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं करना चाहती हूं। ये एकदम पर्सनल मामला है। हमारे बारे में कोई और डिस्कस करें हम ये नहीं चाहते हैं।

palak tiwari,actress palak tiwari,ibrahim ali khan,actor ibrahim ali khan,palak ibrahim,palak ibrahim dating,palak ibrahim affair

पलक ने एक इंटरव्यू में इब्राहिम को बताया था सिर्फ अच्छा दोस्त

इससे पहले सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में पलक ने साफ बताया था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। पलक ने कहा कि हम बस बाहर गए थे और हमें पैपराजी ने हमें साथ देख लिया। बस इतना ही। असल में हम एक ग्रुप के साथ थे। हम अकेले नहीं थे, लेकिन इसे ऐसे ही दिखाया गया। यह वही कहानी थी, जो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई लेकिन बस इतना ही। हम अच्छे दोस्त हैं। वह बहुत प्यारा लड़का है। बस इतना ही। हम कभी-कभी बात करते हैं और बस।

इब्राहिम और पलक की डेटिंग की अफवाहें पहली बार साल 2022 में सुर्खियों में आईं, जब उन्हें एक साथ पैपराजी ने देखा था। बाद में उन्हें मुंबई में एक कॉन्सर्ट में भी एक साथ देखा गया, जिसके बाद नेटिजंस को यकीन हो गया कि वे वास्तव में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों साथ में वेकेशन एंजॉय करने के लिए मालदीव भी गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी