न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पलक-अनूप की मूवी ‘रोमियो एस 3’ का ट्रेलर आया सामने, ‘भूल चूक माफ’ का बोनस ट्रेलर भी हुआ जारी

श्वेता तिवारी की बेटी एक्ट्रेस पलक तिवारी इन दिनों अपनी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पलक के साथ इस फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 May 2025 7:30:36

2 News : पलक-अनूप की मूवी ‘रोमियो एस 3’ का ट्रेलर आया सामने, ‘भूल चूक माफ’ का बोनस ट्रेलर भी हुआ जारी

श्वेता तिवारी की बेटी एक्ट्रेस पलक तिवारी इन दिनों अपनी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पलक के साथ इस फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह की अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अजय देवगन की ‘रेड 2’ के सामने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है। इस बीच पलक की एक और फिल्म खबरों में आ गई है। आज सोमवार (5 मई) को पलक और ठाकुर अनूप सिंह अभिनीत हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘रोमियो एस 3’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में दर्शकों को गोवा के आपराधिक अंडरबेली में स्थापित एक तनावपूर्ण दुनिया से परिचित कराया गया है। अनूप डीसीपी संग्राम सिंह शेखावत की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक सख्त पुलिस अधिकारी हैं और एक शक्तिशाली ड्रग कार्टेल को खत्म करने के लिए द्दढ़ प्रतिज्ञ हैं। पलक एक खोजी पत्रकार की भूमिका में हैं, जो सच्चाई की तलाश में लड़ाई के बीच में आ जाती हैं। फिल्म का डायरेक्शन गुड्डू धनोआ ने किया है और पेन स्टूडियो और वाइल्ड रिवर पिक्चर्स ने इसका समर्थन किया है।

अनूप ने कहा कि ‘रोमियो एस 3’ एक आशीर्वाद है, एक ऐसी फिल्म जो प्रभाव और दिल से मनोरंजन करती है। मैं उन सभी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और एक एक्शन हीरो के रूप में सिनेमा की दुनिया में मेरी यात्रा को आकार देने में मदद की। इस फिल्म पर गुड्डू सर के साथ काम करना अविश्वसनीय रहा है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारी ऊर्जा को महसूस करेंगे।

मुझ पर न केवल एक एक्टर के रूप में बल्कि एक एक्शन हीरो के रूप में भी भरोसा करने के लिए डॉ. जयंतीलाल गडा सर और पेन स्टूडियो का बहुत-बहुत धन्यवाद। उल्लेखनीय है कि पलक की पहली फिल्म साल 2023 में आई ‘किसी का भाई किसी की जान’ थी, जिसमें सलमान खान लीड एक्टर थे। पलक अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चाओं में रहती हैं। उनका नाम काफी समय से एक्टर इब्राहिम अली खान के साथ जुड़ रहा है।

palak tiwari,actress palak tiwari,thakur anoop singh,palak anoop,romeo s 3 movie,the bhootnii,bhool chuk maaf,bhool chuk maaf movie,rajkummar rao,wamiqa gabbi

इस दिन रिलीज हो रही है राजकुमार और वामिका की मूवी ‘भूल चूक माफ’

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामिका गब्बी की बहुचर्चित फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्म 9 मई को थिएटर्स में दस्तक देगी। इससे पहले दर्शकों में और एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए आज सोमवार (5 मई) को फिल्म का बोनस ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इसमें राजकुमार अपनी शादी के लिए तरह-तरह के उपाय करते हुए दिख रहे हैं। वे हल्दी की रस्म में फंसे हुए नजर आते हैं, जिससे रोमांस और हंसी का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म के डायरेक्टर करण शर्मा हैं। फिल्म के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर बोनस ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “रंजन बनाना चाहता है तितली को अपनी पत्नी, पर भसड़ से भरी है उसकी जिंदगी। क्या हल्दी पर ही इसकी कहानी अटकी रहेगी, या आगे भी बढ़ेगी?” ट्रेलर में वामिका, राजकुमार को शादी के लिए तैयार करती हैं। राजकुमार सरकारी नौकरी खोजने से लेकर गाय को रोटी और गुड़ खिलाने जैसे उपाय करते दिखते हैं।

इसके साथ ही वे हल्दी की रस्म में 2 दिन से फंसे हुए हैं, जिससे शादी की सारी उलझनें और मजेदार परिस्थितियां सामने आती हैं। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी