पाकिस्तानी सितारों ने अपनी काबिलियत और टैलेंट के दम पर दुनियाभर में पहचान बनाई है। फवाद खान, माहिरा खान और मावरा होकेन जैसे कलाकारों ने बॉलीवुड में काम कर भारतीय दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, वर्तमान में पाकिस्तानी सेलेब्स की बॉलीवुड में एंट्री बैन है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय फैंस का उनके प्रति प्यार कम नहीं हुआ है।
इन्हीं लोकप्रिय सितारों में से एक हैं हानिया आमिर (Hania Aamir), जिनकी भारत में जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है। ‘इश्किया,’ ‘मुझे प्यार हुआ था,’ ‘मेरे हमसफर’ और ‘कभी मैं कभी तुम’ जैसे मशहूर पाकिस्तानी ड्रामा में लीड रोल निभा चुकीं हानिया, भारतीय दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती हैं। दिलचस्प बात यह है कि हानिया खुद भी बॉलीवुड की बड़ी फैन हैं। कभी वह शाहरुख खान के गानों पर रील बनाती नजर आती हैं, तो कभी दीपिका पादुकोण के 'ओम शांति ओम' लुक को रीक्रिएट कर अपने फैंस को सरप्राइज देती हैं।
हानिया आमिर ने बिंदी लुक किया फ्लॉन्ट
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने हाल ही में अपने भारतीय फैंस को होली की शुभकामनाएं देते हुए एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पोस्ट में वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं, जहां उन्होंने फनी पोज देते हुए कई तस्वीरें क्लिक कराईं।
सबसे ज्यादा ध्यान उनकी एक तस्वीर ने खींचा, जिसमें हानिया अपने माथे की बिंदी को फ्लॉन्ट कर रही थीं। उन्होंने रेड हुडी, ब्लैक जैकेट और ब्लू डेनिम जींस पहन रखी थी, जिसमें उनका स्टाइलिश लुक और भी निखर कर आ रहा था।
इन तस्वीरों के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, "किसी समझदार इंसान ने सही कहा था— कोई बुरा न सुने, कोई बुरा न देखे, इसलिए मैं भी कोई बुरा नहीं बोलूंगी! साथ ही, होली मनाने वाले सभी को ढेरों शुभकामनाएं।"














