न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पहलाज ने अनिल को इसलिए कहा ‘झूठा नं.1’, बताया गोविंदा के लिए कौनसी चीजें साबित हो रहीं नुकसानदायक

पहलाज निहलानी (75) बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। उन्होंने 80-90 के दशक के कई टॉप स्टार्स के साथ काम किया है। उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 8:05:19

2 News : पहलाज ने अनिल को इसलिए कहा ‘झूठा नं.1’, बताया गोविंदा के लिए कौनसी चीजें साबित हो रहीं नुकसानदायक

पहलाज निहलानी (75) बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। उन्होंने 80-90 के दशक के कई टॉप स्टार्स के साथ काम किया है। उनके खाते में ढेरों सफल फिल्में हैं। पहलाज ने अनिल कपूर, करिश्मा कपूर और जूही चावला की फिल्म ‘अंदाज’ भी प्रोड्यूस की थी। अनिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने ‘अंदाज’ के गाने ‘खड़ा है’ पर ऑब्जेक्शन किया था। अब पहलाज ने इस पर रिएक्शन देते हुए अनिल पर पलटवार किया है। पहलाज ने एक पॉडकास्ट के साथ बातचीत में कहा कि मुझे अनिल के इंटरव्यू का पता है।

उन्होंने ‘अंदाज’ को बी ग्रेड फिल्म कहा लेकिन वह उसे करने के लिए खुद बेताब थे। करिश्मा ने भी मुझसे विनती की कि उन्हें इस फिल्म में रहना है। लोग बेताब थे मेरे साथ काम करने के लिए और उनमें से एक अनिल भी थे। अनिल ने अपने करिअर में कई बी ग्रेड फिल्में की हैं तो वे कैसे कह सकते हैं कि उन्होंने ‘अंदाज’ सिर्फ पैसों के लिए की। अनिल को गाने को लेकर कोई ऑब्जेक्शन नहीं था। वह झूठा नंबर 1 है। ऐसा कभी नहीं हुआ। अनिल ने इस गाने को कम से कम 50 बार सुना था शूट से पहले।

वे बोलते थे कि यह गाना हमारी फिल्म को हिट बना देगा। सिर्फ जूही को गाने से थोड़ी दिक्कत थी। अनिल तो इस गाने को लेकर क्रेजी थे। वे झूठ बोल रहे हैं और मुझ पर गलत इल्जाम लगा रहे हैं। मैंने अपनी लाइफ में कभी बी ग्रेड फिल्में नहीं बनाई हैं। पहलाज ने अनिल के बड़े भाई मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर को लेकर भी बात की और कहा कि मैंने माधुरी दीक्षित को साइन किया था। मैंने उनके लिए सेक्रेट्री ढूंढ़ा। वह मेरी फिल्म करने वाली थीं, लेकिन लोगों ने दिक्कतें की। बोनी, अनिल, सुभाष घई और बाकी कई लोगों ने अफवाह फैलाई कि गोविंदा किसी न्यूकमर के साथ काम करना नहीं चाहते हैं। मैंने उन्हें साइन किया था। लेकिन लोगों ने उन्हें झूठ में फंसाया।

pahlaj nihalani,filmmaker pahlaj nihalani,producer pahlaj nihalani,anil kapoor,andaaz movie,karisma kapoor,juhi chawla,govinda,Salman Khan,david dhawan

पहलाज निहलानी ने कहा, डेविड धवन ने मेरे प्रति गोविंदा के मन में जहर घोला

पहलाज ने दिग्गज एक्टर गोविंदा के बारे में भी बात की, जिनके साथ उन्होंने कई फिल्में बनाई है। पहलाज की पिछली फिल्म साल 2019 में आई ‘रंगीला राजा’ थी, जिसके हीरो गोविंदा ही थे। हालांकि फिल्म फ्लॉप हो गई। पहलाज ने कहा कि गोविंदा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपने करिअर को बहुत अच्छे से संभाला, लेकिन उनकी कमजोरी ये है कि वे लोगों पर बड़ी जल्दी भरोसा कर लेते हैं और उनके आस-पास का माहौल अच्छा नहीं है। इसलिए वे भटक जाते हैं। वे पंडितों और ज्योतिषियों की संगत में रहते हैं।

ऐसे माहौल में रहते हैं, जहां लोग उनकी बातें गंभीरता से नहीं लेते। ये सब चीजें उनके करिअर के लिए नुकसानदायक साबित हो रही हैं। गोविंदा बड़ा मासूम है। फिल्म ‘पार्टनर’ में डेविड धवन को सिर्फ गोविंदा ही चाहिए था उस भूमिका के लिए, लेकिन उसे ऐसा जताया गया जैसे सलमान खान और डेविड ने उसकी मदद की। उस पर एहसान किया, जबकि असल में वो रोल सिर्फ गोविंदा कर सकता था। इस फिल्म के बाद गोविंदा और डेविड की जोड़ी टूट गई थी। डेविड ने मेरे प्रति गोविंदा के मन में जहर घोला। डेविड मेरी फिल्म ‘आंखें’ में सिर्फ नाम के निर्देशक थे। कहानी मेरी थी, पटकथा मैंने लिखी थी, संवाद अनीस बज्मी के थे। ज्यादातर जिम्मेदारी मैंने ही संभाली थी। डेविड तो एक डमी डायरेक्टर थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी