न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर बोले मामा पहलाज निहलानी, दोस्त हनी सिंह ने इस अंदाज में दी बधाई

दिग्गज एक्टर व राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ दिनों से शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Jun 2024 11:57:21

सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर बोले मामा पहलाज निहलानी, दोस्त हनी सिंह ने इस अंदाज में दी बधाई

दिग्गज एक्टर व राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ दिनों से शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। शादी को लेकर सोनाक्षी के फैंस और मीडिया में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। धीरे-धीरे सोनाक्षी के रिश्तेदार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। अब शत्रुघ्न के दोस्त और सोनाक्षी के मामा फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी की रिएक्शन सामने आई है।

पहलाज ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा कि मैं सोनाक्षी का मामा हूं और मेरा आशीर्वाद सोनाक्षी और जहीर के साथ है। दोनों की अब शादी हो रही है और मेरी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं। मैंने शत्रुघ्न से इस बारे में बात की और उन्होंने कहा कि आता हूं फिर बात करते हैं। इससे ज्यादा लंबी बात नहीं हुई। पहलाज से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगा था कि सोनाक्षी व जहीर शादी करेंगे तो इस पर उन्होंने कहा कि इन दिनों बच्चे अपने फैसले खुद लेते हैं।

दोनों साथ हो रहे हैं हमेशा के लिए तो पैरेंट्स भी खुश होंगे। दोनों को हमेशा एक-दूसरे से प्यार करना चाहिए और एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल रहना चाहिए। पहलाज से फिर पूछा गया कि कपल काफी समय से रिलेशनशिप में था फिर शादी के फैसले में इतना समय क्यों लिया तो उन्होंने कहा कि जो जब होना चाहिए हो जाता है। फाइनली दोनों ने फैसला ले लिया है। पहलाज ने यह भी बताया कि कैसे शत्रुघ्न खुद की शादी वाले दिन बॉम्बे में नहीं थे और फिर शाम को आए और शादी की।

pahlaj nihalani,producer pahlaj nihalani,sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal,actor zaheer iqbal,sonakshi zaheer marriage,yo yo honey singh

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सोनाक्षी-जहीर को भेजीं शुभकामनाएं

इस बीच आज शनिवार (15 जून) को सुबह-सुबह सोनाक्षी के दोस्त और रैपर यो यो हनी सिंह ने जोड़े को शुभकामनाएं भेजी हैं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हनी ने लिखा, "हालांकि मैं ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग के लिए लंदन में रहूंगा, लेकिन मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपनी सबसे अच्छी दोस्त सोनाक्षी की शादी में शामिल होऊं। क्योंकि वह मेरे करिअर में एक बड़ा सहारा रही हैं और उन्होंने जीवन में कई बार मेरी मदद की है। पावर कपल सोना और जहीर को शुभकामनाएं!! भोलेनाथ उन पर कृपा करें।”

बता दें सोनाक्षी और हनी ने ‘देसी कलाकार’ और ‘कलास्टार’ गानों पर साथ काम किया है। ये दोनों म्यूजिक वीडियो काफी हिट रहे। एक दिन पहले एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने भी उन्हें इनविटेशन कार्ड मिलने के बारे में बात की थी। यह कार्ड ऑडियो फॉर्म में था और दिलचस्प अंदाज में मेहमानों को न्यौता दिया गया है।

आमंत्रण में जहीर और सोनाक्षी की बर्फ से ढकी हुई तस्वीर है, जिसमें दूल्हा, दुल्हन के गाल पर किस कर रहा है। हालांकि सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते के बारे में तब से कुछ नहीं कहा है, जब से उनकी डेटिंग की अफवाहें सामने आई हैं। वे 23 जून को विधि-विधान से हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क