न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमला : भाग्यश्री ने पाकिस्तानी पत्रकार को लगाई तगड़ी फटकार, कविता सुनाकर ट्रॉल हुए करणवीर मेहरा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले पर लगातार बॉलीवुड सितारों की रिएक्शंस सामने आ रही हैं। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 7:34:02

पहलगाम हमला : भाग्यश्री ने पाकिस्तानी पत्रकार को लगाई तगड़ी फटकार, कविता सुनाकर ट्रॉल हुए करणवीर मेहरा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले पर लगातार बॉलीवुड सितारों की रिएक्शंस सामने आ रही हैं। इस बीच हमले पर एक पाकिस्तानी पत्रकार के बयान से ‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री भड़क गईं। उन्होंने पत्रकार को लताड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। भाग्यश्री ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिख डाला। आपको पहले बता देते हैं कि पत्रकार ने क्या कहा था। पत्रकार ने लिखा था, “पहलगाम हमला जवाबों से ज्यादा सवाल उठाता है। पाकिस्तान को इस तरह की हरकत से सैन्य, क्षेत्रीय, कूटनीतिक या रणनीतिक रूप से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है।

वहां पर पीड़ित निहत्थे नागरिक थे, सैनिक नहीं थे। लिहाजा किसी भी सामरिक लाभ की संभावना समाप्त हो जाती है। स्पष्ट रूप से यह एक स्थानीय मुद्दा है, ना कि सीमा पार का एजेंडा। हमले से पाकिस्तान को जोड़ने वाला कोई फोरेंसिक या खुफिया-आधारित सबूत नहीं है। इस हमले से पाकिस्तान का नहीं, भारत का फायदा हुआ है। ये घटना भारत के पाकिस्तान के खिलाफ पुराने नेरेटिव को ही मजबूत करती है।”

जवाब में भाग्यश्री ने इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “यह दिमागहीन बेवकूफ कौन है और इसकी हिम्मत कैसे हुई? कश्मीर के इतिहास में लंबे समय के बाद खुशहाली आ रही थी। स्थानीय लोग वास्तव में खुश थे कि वे शांति से रह रहे और पैसा कमा रहे थे। लोग बिना किसी डर के बाहर निकल रहे थे और वे दूसरी जगहों पर रहने वाले भारतीयों की तरह सुरक्षित महसूस कर रहे थे।

कश्मीरियों को फिर से सुरक्षित महसूस कराने की जरूरत है। उन्हें खत्म कर दो, जिन्होंने वहां की शांति को भंग करने की कोशिश की।” उल्लेखनीय है कि पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलियां बरसाई थीं। इसमें 26 निर्दोषों की जान चली गई और कई घायल हुए। हमले की जिम्मेदारी TRF यानी लश्कर-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट ने ली है।

KKK 14 और BB 18 के विजेता करणवीर ने हमले का जताया विरोध लेकिन फैंस हुए नाराज

एक्टर करणवीर मेहरा ने लगातार दो बड़े रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ और ‘बिग बॉस 18’ का खिताब जीता था। करणवीर ने अलग अंदाज में पहलगाम हमले का विरोध जताया था। उन्होंने एक कविता बोलते हुए वीडियो शेयर किया। हालांकि इस वजह से वे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। करण ने इंस्टाग्राम पर आशुतोष राणा की लिखी कविता सुनाई।

करणवीर बोलते हैं, “बता दिया इस धरती को, क्या चांद-सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धरों का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है, अबे जम जम भी पानी है। पंडित भी पिए मौला भी पिए, तो पानी का मजहब क्या होगा? सवाल बस इतना है कि क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा, या भगवान राम ने मस्जिद तोड़ी? तुमने धरती बांट दी। कोई हिंदू है, कोई मुस्लिम, कोई सिख, कोई ईसाई, लेकिन लगता है हमने इंसान न होने की कसम खा ली है।” लोग इस दुखभरे माहौल में ऐसा नाटकीय वीडियो बनाने को लेकर करण से नाराजगी जता उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “भाई, मुझे आपकी यात्रा वाकई बहुत पसंद आई है और पिछले 6-7 महीनों से मैं आपको फॉलो कर रहा हूं। और आप यह पोस्ट कर रहे हैं? वाकई में आप पर शर्म आती है करणवीर मेहरा। वाकई, वाकई बहुत निराश हूं।” दूसरे ने लिखा, “थोड़ी संवेदनशीलता दिखाओ! हो सकता है कि आपके पास एक दृष्टिकोण हो, लेकिन आपको यह खराब अभिनय तब दिखाना होगा जब परिवार अपने खोए हुए लोगों के लिए शोक मना रहे हों।” तीसरे ने लिखा, “ऑडिशन दे रहा है भाई एक्स पे?” चौथे ने बोला, “क्या आप सच में हैं? ऐसी स्थिति में भी तुम्हें एक्टिंग करनी है।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल