न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पाताल लोक 2’ का नया पोस्टर और रिलीज डेट आया सामने, अब इन्होंने कसा शत्रुघ्न-सोनाक्षी पर तंज

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज 'पाताल लोक' को लोगों ने खूब प्यार दिया था। वे दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Dec 2024 1:38:11

2 News : ‘पाताल लोक 2’ का नया पोस्टर और रिलीज डेट आया सामने, अब इन्होंने कसा शत्रुघ्न-सोनाक्षी पर तंज

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज 'पाताल लोक' को लोगों ने खूब प्यार दिया था। वे दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए खुशखबरी है क्योंकि 'पाताल लोक 2' की रिलीज डेट सामने आ गई है। पहले पार्ट में तारीफें बटोर चुके जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और गुल पनाग फिर से अपनी चमक बिखेरेंगे। नए चेहरों में तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकुनूर और जाहनू बरुआ नजर आएंगे। बता दें प्राइम वीडियो ने इसे तैयार किया है और यह 17 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

अभी 'पाताल लोक 2' का ट्रेलर सामने नहीं आया है, लेकिन इससे पहले ही यह ऐलान कर दिया गया है कि यह कब से स्ट्रीम होगी। 8 एपिसोड की इस सीरीज को सुदीप शर्मा, क्लीन स्लेट फिल्म्ज ने योनिया फिल्म्स एलएलपी के साथ प्रोड्यूस किया है। रिलीज डेट के साथ मेकर्स ने इसका पोस्टर भी जारी किया है। इसमें जयदीप नजर आ रहे हैं। ‘पाताल लोक’ का पहला पार्ट बड़े दिलचस्प मोड़ पर खत्म हुआ था। पूरे चार साल बाद इसका दूसरा सीजन आ रहा है।

पहले सीजन में 9 एपिसोड थे, जिसे अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय ने बनाया था। हाथीराम चौधरी और हथौड़ा त्यागी जैसे किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें जयदीप ने पुलिस अधिकारी का रोल अदा किया, जो एक केस को सुलझाने में अपनी नौकरी तक से सस्पेंड हो जाता है। यह सीरीज भारतीय पत्रकार की बुक 'द स्टोरी ऑफ माई एसासिनेशन्स' पर बेस्ड है।

कुमार विश्वास ने कवि सम्मेलन में दिया बयान, गुस्साए शत्रुघ्न-सोनाक्षी के फैन

मेरठ में एक कवि सम्मेलन के दौरान कुमार विश्वास ने ‘रामायण’ और ‘श्रीलक्ष्मी’ का जिक्र कर विवाद खड़ा कर दिया है। माना जा रहा है कि विश्वास ने एक्टर व लीडर शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी पर निशाना साधा है। विश्वास ने कहा, “अपने बच्चों को रामायण पढ़ाएं। ऐसा न हो कि आपके घर का नाम ‘रामायण’ हो और आपकी ‘श्रीलक्ष्मी’ को कोई और उठा ले जाए।”

यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनाक्षी के फैंस विश्वास को आड़े हाथ ले रहे हैं। बयान को शत्रुघ्न के मुंबई स्थित घर 'रामायण' और सोनाक्षी की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। सोनाक्षी ने इसी साल जून में मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। इसे लेकर उन्हें ट्रॉल भी किया गया था। यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी को ‘रामायण’ के सवाल पर घेरा गया है।

इससे पहले अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी साल 2019 के कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड का जिक्र कर सोनाक्षी पर कटाक्ष किया था। मुकेश ने कहा कि सोनाक्षी को रामायण की जानकारी नहीं है। यह उनके पिता की गलती है। इस टिप्पणी से आहत सोनाक्षी ने एक पोस्ट में मुकेश को बार-बार इस मुद्दे को नहीं उठाने की नसीहत दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री