न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ओरी और सोनाली ने उड़ाया जया बच्चन का मजाक! वीडियो वायरल, ‘CID’ का ट्रेलर आया सामने

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने शनिवार (26 अक्टूबर) रात अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इसमें कई बड़े सितारों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Oct 2024 6:59:48

2 News : ओरी और सोनाली ने उड़ाया जया बच्चन का मजाक! वीडियो वायरल, ‘CID’ का ट्रेलर आया सामने

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने शनिवार (26 अक्टूबर) रात अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इसमें कई बड़े सितारों ने शिरकत की। सितारों से सजी इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक वीडियो काफी ज्यादा लाइमलाइट में आ गया है। इसे सोशल मीडिया सेंसेशन और कई सेलेब किड्स के दोस्त ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

ओरी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं और मजेदार कंटेंट साझा करते हैं। इस वीडियो में वे 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के साथ दिखाई दे रहे हैं। ओरी गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस व लीडर जया बच्चन की नकल उतारते हुए दिख रहे हैं। ओरी ने एक पुरानी इवेंट का सीन रीक्रिएट किया है, जिसमें जया अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ नजर आई थीं। तब पैपराजी के सामने पोज देते हुए सोनाली की एंट्री होती है, जिसके बाद श्वेता उन्हें साथ पोज देने के लिए बुलाती हैं। इस दौरान सोनाली उनके पास जाती हैं, लेकिन जया नाराज होकर वहां से निकल जाती हैं।

इस घटना पर जया को काफी ट्रॉल किया गया था। ओरी और सोनाली ने इसी पल को मजाकिया अंदाज में रीक्रिएट किया है। वीडियो में ओरी ने जया का रोल निभाया और जैसे ही सोनाली उनके पास आती हैं, ओरी जया की जैसे वहां से निकल जाते हैं। ओरी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “सोशल इवेंट में हमेशा मेरा मूड।” उल्लेखनीय है कि जया अक्सर पब्लिक इवेंट में पैपराजी पर गुस्सा करती नजर आती हैं।

6 साल बाद होने जा रही है लोकप्रिय सीरियल CID की वापसी

जनता की अपार डिमांड पर ‘CID’ शो की एक बार फिर वापसी हो रही है। इसका दूसरा सीजन आने वाला है और मेकर्स ने ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आखिर क्यों अभिजीत ने सालों पुरानी दोस्ती को भुलाकर दया को गोली मार दी? अभी शो की स्ट्रीमिंग डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, बस इतना ही बताया गया है कि शो जल्द ही टीवी पर आएगा।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि दया और अभिजीत एक पहाड़ी पर आमने-सामने खड़े हैं और दोनों काफी गुस्से में हैं। बैकग्राउंड में एक वॉयसओवर चल रहा है कि वो हमेशा देश के लिए एक साथ लड़ते हैं। आज वो दुश्मन बनकर आमने-सामने क्यों खड़े हैं? दया, अभिजीत से गोली चलाने के लिए कहता है और एसीपी प्रद्युम्न उसे रुकने के लिए कहता है, लेकिन अभिजीत गोली चला देता है।

दया को गोली लगते ही वह नदी में गिर जाता है और एसीपी उसकी तरफ दौड़ता है। इस सीन ने लोगों के दिमाग में कनफ्यूजन पैदा कर दिया है। बहरहाल वे शो के जल्द से जल्द शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। शो करीब 20 साल चलने के बाद साल 2018 में ऑफ एअर हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री