न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘डॉन 3’ में कियारा की जगह इन दो नायिकाओं में कोई एक ले सकती है जगह, प्रशंसकों ने सुझाए नाम

इस मामले में डॉन 3 की प्रतीक्षा कर रहे प्रशंसकों ने निर्माताओं को दो नाम सुझाव हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी तय नहीं हुआ है। लेकिन प्रशंसकों द्वारा सुझाए गए दो नामों में किसी एक नाम पर निर्माता अपनी सहमति व्यक्त कर सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 08 Mar 2025 7:44:59

‘डॉन 3’ में कियारा की जगह इन दो नायिकाओं में कोई एक ले सकती है जगह, प्रशंसकों ने सुझाए नाम

फरहान अख्तर के निर्देशन में रणवीर सिंह हिन्दी सिनेमा के लार्जर दैन लाइफ किरदार डॉन को पुन: परिभाषित करने जा रहे हैं। पिछले दो साल से लगातार चर्चाओं में रही यह फिल्म जल्द ही शूटिंग पर जाने वाली है।

अपने तय समय पर मार्च माह में शुरू होने वाली इस फिल्म में नायिका को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। पहले इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली थीं, लेकिन कुछ दिन पूर्व उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की और उसके दो दिन बाद उन्होंने डॉन 3 से अलग होने की सूचना दी।

कियारा के फिल्म से अलग होने के बाद अब निर्माताओं के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह पैदा हो गई कि ऐसी कौन सी नायिका को इस भूमिका का प्रस्ताव दिया जाए जो फरहान अख्तर को वही तारीखें दे सके जो कियारा आडवाणी ने दी थी। अब फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस शामिल हो सकती है, इस पर चर्चा हो रही है।

इस मामले में डॉन 3 की प्रतीक्षा कर रहे प्रशंसकों ने निर्माताओं को दो नाम सुझाव हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी तय नहीं हुआ है। लेकिन प्रशंसकों द्वारा सुझाए गए दो नामों में किसी एक नाम पर निर्माता अपनी सहमति व्यक्त कर सकते हैं।

फिल्म ‘डॉन 3’ की शूटिंग इसी महीने शुरू होने वाली है, लेकिन फिल्म से कियारा आडवाणी के निकलते ही एक्ट्रेस को ढूंढने का काम शुरू हो गया है। कियारा आडवाणी 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं जिस वजह से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया है। फिल्म के मेकर्स ने भी इस बात में हामी भर दी है। अब जो अभिनेत्री कियारा आडवाणी की जगह ले सकती है वह कोई और नहीं बल्कि इन दिनों फिल्म की सफलता की गारंटी मानी जा रही अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हो सकती हैं। इसके साथ ही कई प्रशसंकों ने कृति सेनन का नाम भी सजेस्ट किया है।

प्रशंसक चाहते हैं कि रणवीर सिंह के साथ फिल्म में इन दोनों नायिकाओं में से किसी एक का रोमांस देखने को मिले। अब देखना होगा कि Don 3 की लीडिंग लेडी के लिए मेकर्स किसे चुनते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज

छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी