न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दर्शकों की बेहद माँग पर OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर हिन्दी में भी स्ट्रीम हुआ पुष्पा 2: द रूल का रीलोलेड वर्जन

वर्ष 2024 की भारतीय सिने इतिहास की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई निर्देशक सुकुमार की अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा 2: द रूल 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 11:24:01

दर्शकों की बेहद माँग पर OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर हिन्दी में भी स्ट्रीम हुआ पुष्पा 2: द रूल का रीलोलेड वर्जन

वर्ष 2024 की भारतीय सिने इतिहास की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई निर्देशक सुकुमार की अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा 2: द रूल 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है।

गौरतलब है कि अपने सिनेमाई प्रदर्शन के दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। ये फिल्म देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और वर्ल्डवाइड भी ये दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। वहीं रिलीज के दो महीने बाद भी पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है। इन सबके बीच अब पुष्पा 2 : द रूल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी राज करने आ पहुंची है। फिल्म को सभी भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है।

ओटीटी पर हिंदी में कहां देखें 'पुष्पा 2'

देश-दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई करने वाली पुष्पा 2 : द रूल ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस एक्शन ड्रामा के रीलोडेड वर्जन को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है। जिसका मतलब है कि फिल्म में 23 मिनट एक्स्ट्रा एड किए गए हैं। यानी अब दर्शकों को ओटीटी पर पूरे 3 घंटे 44 मिनट की फिल्म देखने को मिल रही है।

बता दें कि पहले मेकर्स ने पुष्पा 2 की ओटीटी रिलीज की घोषणा करते हुए पहले कहा था कि इसे तमिल तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी से स्ट्रीम किया जाएगा। इस ऐलान के बाद हिंदी दर्शक मायूस हो गए थे और फिल्म के हिंदी वर्जन में भी ओटीटी पर रिलीज किए जाने का इंतजार कर रहे थे। दर्शकों की भारी माँग को देखते हुए मेकर्स ने पुष्पा 2 : द रूल का हिंदी वर्जन भी 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया है।

इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए नेटफ्लिक्स ने पोस्ट में लिखा है, “उसकी फायर अभी जिंदा है और रूल शुरू हो गया है। नेटफ्लिक्स पर 23 एक्स्ट्रा मिनटों के साथ पुष्पा 2- रीलोडेड वर्जन देखें, अभी तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में।

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुष्पा 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 56 दिनों में पहाड़ जैसा कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की हर फिल्म को पीछे छोड़ दिया है और तमाम नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म की कमाई की बात करें तो रिलीज के 56 दिनों में पुष्पा 2 ने घरेलू बाजार में 1232.94 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिलहाल ये फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में नोट छाप रही है। पुष्पा 2 साल 2021 की ब्लॉकबस्टर पुष्पा की सीक्वल है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा