न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान के 60वें जन्म दिन पर सिनेमाघरों में लगेगा फिल्मों का मेला, 2 सप्ताह चलेगा सिनेमा का जादूगर

हिन्दी सिनेमा के बेहतरीन अदाकारों में शुमार आमिर खान आगामी 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। ऐसे में आमिर खान ने अपने जन्मदिन को प्रशंसकों संग मनाने के लिए खास इंतजाम किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 3:28:53

आमिर खान के 60वें जन्म दिन पर सिनेमाघरों में लगेगा फिल्मों का मेला, 2 सप्ताह चलेगा सिनेमा का जादूगर

हिन्दी सिनेमा के बेहतरीन अदाकारों में शुमार आमिर खान आगामी 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। ऐसे में आमिर खान ने अपने जन्मदिन को प्रशंसकों संग मनाने के लिए खास इंतजाम किया है। PVRINOX ने आमिर खान के 60वें जन्मदिन के खास मौके पर 'आमिर खान: सिनेमा का जादूगर' नाम से एक स्पेशल फिल्म फेस्टिवल का एलान किया है।

आमिर खान, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस और अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई दी है। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है, बल्कि समाज को भी गहराई से प्रभावित किया है। इसी योगदान को सेलिब्रेट करने के लिए ये खास फेस्टिवल रखा गया है, जिसमें उनके बेहतरीन सिनेमाई सफर को बड़े पर्दे पर फिर से देखने का मौका मिलेगा।

आमिर खान का करियर उनकी दमदार स्क्रिप्ट चुनने की आदत, रिकॉर्ड तोड़ फिल्मों और ऐसी कहानियों के लिए जाना जाता है, जो सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचती हैं। कयामत से कयामत तक से रोमांस का नया दौर लाने से लेकर लगान, तारे जमीन पर, 3 इडियट्स और दंगल जैसी फिल्मों से सिनेमा की सोच बदलने तक, आमिर ने अपनी फिल्मों से इंडस्ट्री पर गहरी छाप छोड़ी है।

अजय बिजली, मैनेजिंग डायरेक्टर, PVR आईनॉक्स लिमिटेड, ने आमिर खान की तारीफ करते हुए कहा, 'आमिर खान सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े ट्रेंडसेटर में से एक हैं। उन्होंने हमेशा हटके और दमदार कहानियां चुनी हैं, जो सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं देतीं, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती हैं। 3 इडियट्स जैसी फिल्म ने हमें सिखाया कि सक्सेस के पीछे भागने से ज्यादा जरूरी है एक्सीलेंस हासिल करना और यही आमिर की खासियत है, उनकी फिल्में लोगों के दिलों तक पहुंचती हैं और बॉक्स ऑफिस पर झंडे भी गाड़ती हैं।

ज्ञातव्य है कि बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ क्लब से लेकर 200 करोड़ और फिर 300 करोड़ तक, आमिर खान ने हर बार नया रिकॉर्ड बनाया है। अभिनेता ने साबित कर दिया कि अच्छी कहानियां और तगड़ी कमाई दोनों साथ-साथ मुमकिन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी