फैशन के मामले में उर्फी जावेद (Urfi Javed) को टक्कर देना अब मुश्किल हो गया है। एक्ट्रेस की नई ड्रेस देखकर अच्छे-अच्छों का सिर चकरा सकता है। उर्फी जावेद ने नए वीडियो में अपना नया लुक लोगों के साथ शेयर किया है। उर्फी की नई ड्रेस इतनी अनोखी है कि शायद ही आपने कभी इसके बारे में सोचा होगा। हमेशा अपने बोल्ड और सिजलिंग फैशन सेंस से लोगों के होश उड़ाने वाली उर्फी जावेद ने अब सेफ्टी पिन से ड्रेस बनाकर पहनी है। उर्फी अपने नए वीडियो में डार्क ब्राउन कलर की बिकिनी पहने हुई दिखाई दे रही हैं। बिकिनी पर उन्होंने सेफ्टी पिन से वन पीस ड्रेस बनाकर पहनी है।














