न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OMG 2 : ‘हर-हर महादेव’ गाना रिलीज, सावन में अक्षय ने बढ़ाई शिवभक्ति, किया जबरदस्त तांडव

अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी कलाकार माने जाते हैं। फैंस के बीच वे जबरदस्त लोकप्रिय है, ऐसे में उनकी लगातार डिमांड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Jul 2023 1:29:04

OMG 2 : ‘हर-हर महादेव’ गाना रिलीज, सावन में अक्षय ने बढ़ाई शिवभक्ति, किया जबरदस्त तांडव

अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी कलाकार माने जाते हैं। फैंस के बीच वे जबरदस्त लोकप्रिय है, ऐसे में उनकी लगातार डिमांड बनी रहती है। साल में सर्वाधिक फिल्में अक्षय की ही रिलीज होती हैं। भले ही उनकी पिछले कुछ फिल्में नहीं चलीं, लेकिन उनका क्रेज बरकरार है। अब उनकी नई फिल्म ‘ओएमजी 2’ काफी चर्चाओं में है। यह 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि इसी दिन सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ भी रिलीज होनी है और ऐसे में इन दोनों के बीच तगड़ी टक्कर होने की संभावना है।

इस बीच आज गुरुवार (27 जुलाई) को ‘ओएमजी 2’ का नया गाना ‘हर-हर महादेव’ रिलीज कर दिया गया। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर गाने को शेयर किया है। जी म्यूजिक कंपनी ने भी इसे यूट्यूब चैनल पर डाला है। गाना सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। गाने में अक्षय भस्म लगाए, जटाएं खोल तांडव करते नजर आ रहे हैं। गाने को विक्रम ने गाया है। संगीत विक्रम मोंट्रोस ने दिया है। बोल शेखर अस्तित्व के हैं। अक्षय के साथ गाने में सभी शिव भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। ये गाना सावन में शिव भक्ति में डुबो देने वाला है। फिल्म का पहला गाना 'ऊंची ऊंची वादी' सामने आ चुका है।

omg 2,omg 2 movie,song har har mahadev,Akshay Kumar,shiv shankar,actor akshay kumar

फिल्म को मिल सकता है A सर्टिफिकेट

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की रिवाइजिंग टीम ने इस फिल्म को देखा है। स्क्रीनिंग के दौरान सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से मेकर्स को फिल्म में 20 कट्स करने के लिए कहा गया है। फिल्म को एडल्ट वाला सर्टिफिकेट यानी A सर्टिफिकेट देने की पेशकश की गई है। A सर्टिफिकेट का मतलब है कि इसे 18 साल से कम उम्र के बच्चे थिएटर जाकर नहीं देख सकते। इस संबंध में मेकर्स को अभी तक ‘शो कॉज’ नोटिस नहीं भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार मेकर्स को A सर्टिफिकेट मंजूर नहीं है। उन्हें लगता है कि एडल्ट एजुकेशन हर उम्र के शख्स को पता होनी चाहिए। ओएमजी का पहला पार्ट बच्चों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। इसी कारण मेकर्स का मानना है कि किड फ्रेंडली फ्रेंचाइजी की फिल्म के लिए किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। फिल्म में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी, अरुण गोविल और यामी गौतम जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश