न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोरंजन से भरपूर ‘ओएमजी 2’ का ट्रेलर आया सामने, 20 साल बाद कल से सिनेमाघरों में फिर दिखेगा ‘कोई मिल गया’ का जादू!

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' का ट्रेलर आज गुरुवार (3 अगस्त) को रिलीज कर दिया गया। इसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Aug 2023 1:20:33

मनोरंजन से भरपूर ‘ओएमजी 2’ का ट्रेलर आया सामने, 20 साल बाद कल से सिनेमाघरों में फिर दिखेगा ‘कोई मिल गया’ का जादू!

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' का ट्रेलर आज गुरुवार (3 अगस्त) को रिलीज कर दिया गया। इसे देख फैंस काफी खुश हैं और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमित राय के डायरेक्शन वाली यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक सोशल ड्रामा फिल्म है, जिसे कॉमेडी के साथ परोसा जाएगा। ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें समलैंगिकता का मुद्दा है।

फिल्म में अक्षय भगवान शिव के दूत में रूप में नजर आएंगे। पंकज कोर्ट में बेटे के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे और उनके सामने होंगी वकील का किरदार निभा रहीं यामी। ट्रेलर की शुरुआत शिव की आकृति से होती है, जो नंदी को ये बताते हैं कि उनके भक्त पर एक बहुत बड़ी विपदा आने वाली है और वह शिव गण में से किसी एक को लेकर जाए, जो उनकी मदद कर सकें। इसके बाद आते हैं अक्षय।

पंकज एक स्कूल टीचर हैं, जिनके बेटे के साथ ऐसी घटना घटती है, जो उसकी जिंदगी बदल देती है। बेटे को सही साबित करने के लिए पंकज वकील बनकर केस लड़ते हैं। अक्षय उनकी मदद करते हैं। केप ऑफ गुड फिल्म्स, वकाउ फिल्म्स और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'ओएमजी 2' साल 2012 में आई 'ओएमजी' की सीक्वल है।

omg 2,omg 2 movie,omg 2 film,Akshay Kumar,pankaj tripathi,koi mil gaya,Hrithik Roshan,preity zinta

‘कोई मिल गया’ 30 शहरों के सिनेमाघरों में होगी रिलीज

साल 2003 में रिलीज हुई डायरेक्टर राकेश रोशन की फिल्म 'कोई...मिल गया' भारत की पहली साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसमें एक एलियन को दिखाया गया। ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और रेखा अभिनीत इस फिल्म को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्ममेकर्स ने इसे फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म शुक्रवार (4 अगस्त) को 30 शहरों के पीवीआर और आईनॉक्स में रिलीज होगी।

ये शहर हैं मुंबई, पुणे, गोवा, सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा, जामनगर, औरंगाबाद, कोलकाता, ओडिशा, भुवनेश्वर, इंदौर, ग्वालियर, जयपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, देहरादून, दिल्ली, गोरखपुर, गुड़गांव, कानपुर, चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर, लुधियाना, कोच्चि, त्रिवेन्द्रम, हैदराबाद, चेन्नई, कोयम्बटूर और बेंगलुरु। राकेश रोशन ने इस बारे में कहा कि एक फिल्ममेकर के रूप में यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि 20 साल बाद भी आपकी फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है।

हमने 'कोई...मिल गया' बनाने की प्लानिंग यह सोचकर की थी कि यह फिल्म बच्चों के लिए रहेगी और यह उनकी फैमिलीज को भी एंटरटेन करेगी। मैं एक फिल्ममेकर के रूप में रिस्क भी ले रहा था कि मैं इंडिया में एक साइंस-फिक्शन ला रहा था, जिसमें एक एलियन भी था, लेकिन ऑडियंस का प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा अवार्ड रहा। उल्लेखनीय है कि कोई मिल गया की सीक्वल 'कृष' और 'कृष 3' रिलीज हो चुकी है। फिलहाल 'कृष 4' पर काम चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार