Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

OG: पवन कल्याण की फिल्म ने 5 दिन में कमाए ₹265 करोड़, बनी 2025 की सबसे बड़ी तेलुगू फिल्म

सोमवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी और अब यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेंकटेश की ‘संक्रांतिकी वस्थुनाम’ के नाम था, जिसने ₹255 करोड़ की कमाई की थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 3:48:11

OG: पवन कल्याण की फिल्म ने 5 दिन में कमाए ₹265 करोड़, बनी 2025 की सबसे बड़ी तेलुगू फिल्म

पवन कल्याण की धमाकेदार एक्शन फिल्म ‘OG – They Call Him OG’ ने महज पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जो तूफान खड़ा किया है, वह थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी और अब यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेंकटेश की ‘संक्रांतिकी वस्थुनाम’ के नाम था, जिसने ₹255 करोड़ की कमाई की थी।

OG, जिसमें पवन कल्याण एक पूर्व गैंगस्टर ओजस गंभीर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, ने भारत में पहले सोमवार को ₹7.50 करोड़ की नेट कमाई की। यह रविवार की कमाई ₹18.50 करोड़ से लगभग 60% की गिरावट है, जो इस स्तर की किसी भी बड़े बजट की एक्शन फिल्म के लिए सामान्य मानी जाती है। पहले पांच दिनों में फिल्म ने भारत में कुल ₹147 करोड़ नेट और ₹168 करोड़ ग्रॉस कमाए।

DVV एंटरटेनमेंट, जो फिल्म के निर्माता हैं, ने जानकारी दी कि फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही ₹252 करोड़ की वैश्विक कमाई कर ली थी। सोमवार को इसमें और ₹13 करोड़ का इजाफा हुआ, जिससे फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई ₹265 करोड़ पर पहुंच गई है।
अब तक 2025 में किसी अन्य तेलुगू फिल्म ने ₹200 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छूआ था। ऐसे में OG का यह प्रदर्शन तेलुगू सिनेमा के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। फिल्म की गति को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड तक OG ₹300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली साल की पहली तेलुगू फिल्म बन सकती है।

फिल्म की कहानी मुम्बई की अंडरवर्ल्ड दुनिया पर आधारित है, जहां ओजस गंभीर (पवन कल्याण) लंबे अंतराल के बाद लौटते हैं और एक नए डॉन ओमी (इमरान हाशमी) को चुनौती देते हैं। इस फिल्म से इमरान हाशमी ने तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया है। फिल्म में प्रियांका मोहन, श्रीया रेड्डी, अर्जुन दास और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में हैं।

हालांकि समीक्षकों की राय फिल्म को लेकर मिली-जुली रही है। एक तरफ जहां पवन कल्याण की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन सीक्वेंस की खूब तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म की कहानी को थोड़ा कमजोर बताया गया है।

लेकिन दर्शकों के उत्साह और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर साफ है कि ‘OG’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है, और यह अभी और रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका