न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

O' Romeo BO Day 1: आते ही छा गई ‘ओ रोमियो’, 7 साल बाद शाहिद कपूर को मिली दमदार ओपनिंग, बनाया खास रिकॉर्ड

‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया। 7 साल बाद शाहिद कपूर को मिली दमदार ओपनिंग, फिल्म ने बनाया खास रिकॉर्ड और टॉप ओपनर्स में बनाई जगह।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 14 Feb 2026 8:15:51

O' Romeo BO Day 1: आते ही छा गई ‘ओ रोमियो’, 7 साल बाद शाहिद कपूर को मिली दमदार ओपनिंग, बनाया खास रिकॉर्ड

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने नौ साल के इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर धमाका किया है। ये जोड़ी इससे पहले कमीने, हैदर और रंगून जैसी शानदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकी है। ऐसे में गैंगस्टर ड्रामा ‘ओ रोमियो’ को लेकर भी दर्शकों में खास उम्मीदें थीं।

फिल्म 13 फरवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, और इसी दिन शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ से इसका क्लैश भी हुआ। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ ने अपनी शुरुआत ठीकठाक की। आइए जानते हैं इस फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

‘ओ रोमियो’ की पहली दिन की कमाई

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। शाहिद कपूर के अलावा फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे दमदार कलाकार हैं। इस वजह से फिल्म को रिलीज़ से पहले ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

हालांकि विशाल भारद्वाज ने फिल्म का प्रमोशन बहुत ज्यादा नहीं किया, जिससे बजेट थोड़ा कम रहा। लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। वहीं स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ ने भी फिल्म की ओपनिंग को मजबूत किया।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया। ये शुरुआती आंकड़े हैं और ऑफिशियल डेटा आने के बाद इनमें थोड़ी बहुत बदलाव संभव है।

शाहिद कपूर को 7 साल बाद मिली बड़ी ओपनिंग

शाहिद की पिछली सबसे बड़ी ओपनिंग साल 2019 की फिल्म कबीर सिंह थी। इसके बाद साल 2024 में आई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 7.02 करोड़ की ओपनिंग की थी।

अब ‘ओ रोमियो’ ने 8.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ शाहिद को 7 साल बाद इतनी बड़ी ओपनिंग दिलाई है। दर्शकों और फैंस दोनों ने फिल्म को सिनेमाघरों में भरपूर प्यार दिया।

‘ओ रोमियो’ बनी शाहिद कपूर की टॉप 7 ओपनिंग वाली फिल्म

‘ओ रोमियो’ अब शाहिद की टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। ये फिल्म उनके छठी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है।

फिल्म ने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (7.02 करोड़), मौसम (6.75 करोड़), बत्ती गुल मीटर चालू (6.76 करोड़), हैदर (6.14 करोड़) और रंगून (6.07 करोड़) जैसी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में (कोईमोई के आंकड़ों के अनुसार)

कबीर सिंह – 20.21 करोड़

पद्मावत – 19 करोड़

शानदार – 13.10 करोड़

आर… राजकुमार – 10.10 करोड़

उड़ता पंजाब – 10.05 करोड़

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया – 7.02 करोड़

मौसम – 6.75 करोड़

बत्ती गुल मीटर चालू – 6.76 करोड़

हैदर – 6.14 करोड़

रंगून – 6.07 करोड़

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती