2019 में रजनीति की दुनिया में कदम रखकर बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने काफी लाइमलाइट बटोरी। इसके बाद उन्होंने बॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की थी। हालांकि, अब वो उनसे अलग हो चुकी हैं और अपने को-एक्टर यस दास गुप्ता को डेट कर रही हैं। नुसरत एक बच्चे की मां भी हैं। आए दिन अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ में को लेकर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। साथ ही नुसरत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वो खुद से जुड़े पोस्ट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में नुसरत ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें उनका दिलकश अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। साथ ही फैंस तस्वीरों में एक्ट्रेस के फिगर को देखकर उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं।














