न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नुसरत-नोरा की ‘उफ्फ ये सियापा’ का ट्रेलर रिलीज, सबा-सोनी की ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ का ट्रेलर भी आया सामने

जी. अशोक द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ फिल्म का ट्रेलर आज सोमवार (25 अगस्त) को रिलीज हो गया। बिना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 8:10:04

2 News : नुसरत-नोरा की ‘उफ्फ ये सियापा’ का ट्रेलर रिलीज, सबा-सोनी की ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ का ट्रेलर भी आया सामने

जी. अशोक द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ फिल्म का ट्रेलर आज सोमवार (25 अगस्त) को रिलीज हो गया। बिना किसी डायलॉग के पूरी तरह से बनाई गई यह फिल्म विजुअल स्टोरीटेलिंग, सिचुएशनल कॉमेडी और संगीतकार एआर रहमान के कमाल के गानों पर निर्भर है। यह गलतियों से भरी एक अनोखी फिल्म है। निर्माताओं ने ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, “0% डायलॉग्स। 100% अराजकता। आवाज बढ़ाएं और सियापा पर प्ले बटन दबाएं।” ट्रेलर में केसरी लाल सिंह (सोहम शाह) एक शर्मीला आदमी है, जो खुद को एक मुश्किल में उलझा बैठता है।

केसरी की पत्नी पुष्पा (नुसरत भरुचा) उसे छोड़कर चली जाती है। दरअसल पुष्पा को लगता है कि उसका पति अपनी पड़ोसन कामिनी (नोरा फतेही) के साथ फ्लर्ट कर रहा है जबकि मामला इससे अलग होता है। लेकिन इससे पहले कि वह अपना नाम साफ कर पाता, गलत तरीके से उसके पास एक ड्रग पार्सल पहुंचकर उसकी मुश्किल बढ़ा देता है। इस तरह से उसकी मुश्किलों का सिलसिला शुरू हो जाता है। सबसे बुरी बात यह होती है कि केसरी के घर में एक लाश मिल जाती है। जैसे ही वह इस मुसीबत से बाहर निकलने की कोशिश करता है, एक और लाश मिल जाती है, जिससे उसका घर पूरी तरह से क्राइम सीन बन जाता है।

इन सबके बीच पुलिस इंस्पेक्टर हसमुख (ओमकार कपूर) खास मकसद के साथ वहां आता है, जिससे और हंगामा मच जाता है। डायरेक्टर जी. अशोक ने कहा कि फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरा डांस और कोरियोग्राफी का बैकग्राउंड होने की वजह से, मुझे बस एक्सप्रेशन से कहानी कहने का भरोसा था। मुझे अपनी कास्ट सोहम, नुसरत, नोरा, ओमकार पर गर्व है, क्योंकि इन्होंने अपने किरदारों को खूबसूरती से जिया है। इस फिल्म की जान रहमान सर का म्यूजिक है, जो फिल्म की भावनाओं और उथल पुथल को पूरी तरह से दिखाता है। बता दें कि फिल्म लव फिल्म्स की पेशकश है। इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

nushrratt bharuccha,actress nushrratt bharuccha,uff yeh siyapaa,uff yeh siyapaa movie,saba azad,soni razdan,songs of paradise movie

प्राइम वीडियो पर इस दिन रिलीज होगी 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' मूवी

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद की फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' लंबे समय से चर्चाओं में है। आज सोमवार (25 अगस्त) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर कश्मीर की पहली महिला नूर बेगम के जीवन और उनके संगीत के सफर की एक झलक पेश करता है, जिसे दो समयावधियों में सबा और सोनी ने निभाया है। कहानी में एक प्रतिभाशाली युवा गायिका नूर ने सपने देखने और उस दौर में महिलाओं पर समाज द्वारा थोपे गए बंधनों से मुक्त होने का साहस किया।

सबा ने अपने किरदार के बारे में कहा कि महान राज बेगम से प्रेरित एक किरदार निभाना किसी रहस्योद्घाटन से कम नहीं है। एक संगीतकार होने के नाते, मुझे अपने विशाल श्रोता-शब्दकोश पर गर्व है, फिर भी मैं राज बेगम जैसी शख्सियत के बारे में पूरी तरह से अनजान थी। इस फिल्म ने मुझे उनके जीवन और समय की अविश्वसनीय कहानी और उनके अंतहीन संगीत प्रदर्शनों की सूची से परिचित कराया है। यह फिल्म महिलाओं के लचीलेपन और स्वतंत्रता की कहानी है।

सोनी ने कहा कि यह एक ऐसी कहानी है जिसने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ते ही प्रभावित कर दिया और उनके किरदार में ढलना एक गहरा अनुभव था, जो दशकों के लचीलेपन, ताकत और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। फिल्म में शीबा चड्ढा, जैन खान दुर्रानी, तारुक रैना और लिलेट दुबे के भी अहम रोल हैं। डायरेक्टर डेनिश रेनजू हैं तथा इसे निरंजन अयंगर और सुनयना काचरो ने लिखा है। फिल्म 29 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह