न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘छावा’ का अब ‘पुष्पा 2’ से नहीं होगा क्लैश, इस दिन होगी रिलीज, ‘देवा’ की रिलीज डेट भी आई सामने

एक्टर विक्की कौशल की मूवी 'छावा' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Nov 2024 12:42:42

2 News : ‘छावा’ का अब ‘पुष्पा 2’ से नहीं होगा क्लैश, इस दिन होगी रिलीज, ‘देवा’ की रिलीज डेट भी आई सामने

एक्टर विक्की कौशल की मूवी 'छावा' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक खबर आ रही है, जिससे प्रशंसक मायूस हो सकते हैं क्योंकि उन्हें अब ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म की रिलीज डेट बदल गई है। 'छावा' पहले 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। इसी दिन अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड मूवी 'पुष्पा 2 : द रूल' भी रिलीज हो रही है। अब 'छावा' 14 फरवरी 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी।

माना जा रहा है कि ‘पुष्पा 2’ से बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए ही फिल्म को आगे खिसकाया गया है। ‘पुष्पा’ का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था, ऐसे में इसके सीक्वल के लिए भी लोगों में तगड़ी दीवानगी है। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी 'छावा' में विक्की के साथ रश्मिका लीड रोल में हैं। मूवी में विक्की छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। रश्मिका मंदाना येसु बाई का किरदार निभा रही हैं। एक्टर अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में दिखेंगे। फिल्म दिनेश विजान द्वारा निर्मित है।

बता दें 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। ऐसे में फिल्म के उस समय रिलीज होने से इसका भी फायदा मिल सकता है। विक्की के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो 'छावा' के अलावा उनके पास कई धांसू प्रोजेक्ट्स हैं। आने वाले दिनों में विक्की को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ देखा जाएगा। इसके अलावा विक्की 'महाअवतार' में ‘परशुराम’ के रोल में दिखाई देंगे। विक्की की पिछली फिल्म ‘बैड न्यूज’ थी, जो कमाई के मामले में औसत रही।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग

पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका

सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव

विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात

वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त

मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज

मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री