न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुष्पा 3 नहीं, शाहरुख खान को लेकर एक अलग फिल्म बनाएंगे सुकुमार, दो वर्ष करना होगा इंतजार

दक्षिण के ख्यातनाम निर्देशक सुकुमार को लेकर सिने गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि सुकुमार अपनी ब्लॉकबस्टा फ्रेंचाइजी पुष्पा के तीसरे भाग को वर्ष 2027 में शुरू करने का विचार कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 1:46:58

पुष्पा 3 नहीं, शाहरुख खान को लेकर एक अलग फिल्म बनाएंगे सुकुमार, दो वर्ष करना होगा इंतजार

दक्षिण के ख्यातनाम निर्देशक सुकुमार को लेकर सिने गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि सुकुमार अपनी ब्लॉकबस्टा फ्रेंचाइजी पुष्पा के तीसरे भाग को वर्ष 2027 में शुरू करने का विचार कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में पुष्पा 3: द रैम्पेज के प्रदर्शन तिथि की घोषणा 2028 की है। हालांकि 2028 में यह कब प्रदर्शित होगी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि सुकुमार अपनी फिल्म के इस तीसरे भाग में हिन्दी सिनेमा के बड़े सितारे को खलनायक के रूप में लेना चाहते हैं। बहती हवाओं ने बताया है कि ‘पुष्पा 2’ से इंडियन सिनेमा को हिलाने वाले निर्देशक सुकुमार और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान एक साथ काम कर सकते हैं। दोनों एक प्रोजेक्ट पर बात कर रहे हैं। शाहरुख साउथ के निर्देशकों के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। इनमें मणिरत्नम और एटली जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। मणिरत्नम के साथ शाहरुख खान ने दिल से और एटली के साथ जवान में काम किया है। अब किंग खान सुकुमार के साथ काम करने को लेकर चर्चा में आ गए हैं. सुकुमार ने हाल ही में ‘पुष्पा 2’ बनाई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ का बिज़नेस किया था।

रिपोर्ट्स में पहले बताया जा रहा था कि शाहरुख खान सुकुमार के साथ डार्क, इंटेंस और साइकलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। लेकिन अब कुछ और ही समाचार आ रहे हैं। मिड डे ने एक सोर्स के हवाले से बताया, “किंग खान फिल्म में एंटी हीरो का रोल प्ले करने वाले हैं। पर ये एक गांव के परिवेश वाली पोलिटिकल ड्रामा होगी, जिसमें वो (शाहरुख खान) रॉ, देहाती और देसी अवतार में दिखेंगे।”

जाति और वर्ग उत्पीड़न पर होगी बात

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि शाहरुख खान की इस फिल्म में जाति और वर्ग उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर भी बात होगी। रिपोर्ट्स में भले ही फिल्म से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ गई हों, लेकिन अभी तक मेकर्स या फिल्म से जुड़े स्टार्स ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

फिल्म के लिए करना पड़ सकता है इंतजार

शाहरुख खान और सुकुमार के इस प्रोजेक्ट के लिए फैंस को अभी लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है। दोनों ही कलाकार फिलहाल अपने अगले प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। सुकुमार के पास राम चरण की आरसी 17, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 3 और राम चरण के साथ ही एक रोमांटिक ड्रामा है। वहीं शाहरुख खान के अगले प्रोजेक्ट्स में किंग और पठान 2 जैसी फिल्में हैं। सूत्रों का कहना है कि शाहरुख खान ने फिल्म मेकर्स से कहा है कि उन्हें उनके साथ काम करना है तो 2 साल इंतजार करना होगा। फिलहाल किंग खान इस साल मई में किंग की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड