सलमान खान अपनी अगली ईद रिलीज 'सिकंदर' के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें पहली बार रश्मिका मंदाना उनके साथ नजर आएंगी। फिल्म का टीज़र और पहला गाना 'जोहरा जबीं' रिलीज़ हो चुका है, जिससे दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ए.आर. मुरुगदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि सलमान खान ने इस फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस चार्ज की है।
फिल्मबीट की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने 'सिकंदर' के लिए 120 करोड़ रुपये की फीस ली है। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी पिछली फिल्मों की तरह प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल अपनाया है या नहीं। दूसरी ओर, रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना को 'एनिमल' और 'पुष्पा 2' की सफलता के बाद इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये की फीस मिली है। वहीं, फिल्म में काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका निभा रही हैं, जिन्हें 3 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने ओटीटी, टेलीविजन और म्यूजिक राइट्स के जरिए 165 करोड़ रुपये पहले ही रिकवर कर लिए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने 'सिकंदर' के स्ट्रीमिंग राइट्स 80 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, और अगर फिल्म 350 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर लेती है, तो यह डील 100 करोड़ रुपये में फाइनल होगी। इस तरह, फिल्म के कुल बजट का 80 प्रतिशत पहले ही रिकवर किया जा चुका है।
हालांकि, फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए वर्ड ऑफ माउथ (यानी दर्शकों की प्रतिक्रिया) अहम भूमिका निभाएगी, क्योंकि ईद पर रिलीज़ होने वाली सलमान खान की फिल्मों से हमेशा शानदार कलेक्शन की उम्मीद की जाती है।






-1785483216-lb.webp)







