न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नोरा बोलीं-इंडस्ट्री में सिर्फ 4 लड़कियों को मिल रहा काम, सायरा ने शेयर की दिलीप-किशोर की यादगार फोटो

एक्ट्रेस व मॉडल नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस नंबर्स के लिए जानी जाती हैं। नोरा एक्टिंग में भी दिलचस्पी रखती हैं और लीड रोल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Aug 2023 7:10:05

नोरा बोलीं-इंडस्ट्री में सिर्फ 4 लड़कियों को मिल रहा काम, सायरा ने शेयर की दिलीप-किशोर की यादगार फोटो

एक्ट्रेस व मॉडल नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस नंबर्स के लिए जानी जाती हैं। नोरा एक्टिंग में भी दिलचस्पी रखती हैं और लीड रोल न मिलने से दुखी हैं। नोरा ने हाल ही न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में दर्द बयां कर किसी का नाम लिए बगैर कहा कि फिल्ममेकर्स एक दायरे के बाहर नहीं सोचते। इंडस्ट्री में सिर्फ चार लड़कियों को काम मिल रहा है।

नोरा ने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं डांस करती हूं इसलिए वो मुझे कास्ट नहीं करना चाहते। बॉलीवुड में कई ऐसी आइकॉनिक एक्ट्रेसेस हैं, जो बहुत खूबसूरती के साथ डांस करती हैं और वो डांस नंबर्स में भी कमाल की हैं। तो ये एक अच्छी एक्ट्रेस बनने के लिए पैकेज का हिस्सा मात्र है। शायद ये देखा जाता हो कि अच्छा कौन एक्ट कर सकता है, कौन अच्छे से डायलॉग डिलीवर कर सकता है, किसमें भाषा अच्छे से बोलने की काबिलियत है। जैसे ही मौका मिलता है, सब टूट पड़ते हैं।

इंडस्ट्री में कॉम्पिटीशन बढ़ गया है। एक साल में कुछ ही फिल्में आई हैं। फिल्ममेकर्स सोच के बाहर देख ही नहीं पाते हैं कि उनके सामने क्या मौजूद है। सिर्फ 4 लड़कियां ही फिल्में कर रही हैं। उन्हें ही बारी-बारी से काम मिल रहा है। आपका काम है कि उन चार को रोको और पांचवां बनो। साथ ही रोटेशन में भी शामिल हो और हां ये काम मुश्किल है लेकिन ऐसा हो रहा है।

मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। मुझे बस खुद को साबित करना है, ताकि मैं टिक सकूं। ये अगली चुनौती है। आपको बता दें कि नोरा ने फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' से एक्टिंग करिअर शुरू किया था। हालांकि उन्हें कुछ और फिल्मों में भी काम मिला लेकिन उनके ‘साकी-साकी’, ‘दिलबर’, ‘गर्मी’ जैसे आइटम सॉन्ग्स ने ही उन्हें पहचान दिलाई।

nora fatehi,saira banu,dilip kumar,kishore kumar,dancer nora fatehi,kishore kumar birth anniversary

किशोर कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर सायरा के इमोशंस आए बाहर

आवाज के जादूगर हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे किशोर कुमार की आज शुक्रवार को बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। इस मौके पर किशोर कुमार के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा के एक और महान अभिनेता ‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने भी किशोर कुमार को याद किया है।

सायरा ने सोशल मीडिया पर किशोर के नाम एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में किशोर के साथ दिवंगत दिलीप कुमार भी नजर आ रहे हैं। सायरा ने कैप्शन में लिखा, “किशोर कुमार को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद करते हुए, जिन्होंने मेरी और साहेब की जोड़ी के लिए फिल्मों में शानदार गाने गाए। वो आज भी हमारे दिलों में छपे हुए हैं, सगिना और पड़ोसन में मैंने उनके साथ काम भी किया, जो मेरे करिअर और जिंदगी के सुनहरे पलों में से एक हैं।

उल्लेखनीय है कि किशोर कुमार लंबे समय तक राजेश खन्ना, देव आनंद, अमिताभ बच्चन समेत कई मशहूर सितारों की आवाज बने रहे। किशोर दा ने न सिर्फ हिंदी बल्कि कन्नड़, मलयालम, असमिया, गुजराती, मराठी और बंगाली भाषाओं में भी गाने गुनगुनाए। वे अपनी जिद और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार