न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नोरा ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि मामले में दर्ज कराया यह बयान, TMKOC की ‘रोशन भाभी’ इन कारणों से फिर बरसीं

मॉडल और एक्ट्रेस नोरा फतेही को बॉलीवुड में उनकी शानदार डांसिंग स्किल के लिए जाना जाता है। वे अब तक कई फिल्मों और म्यूजिक एल्बम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Jul 2023 7:10:54

नोरा ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि मामले में दर्ज कराया यह बयान, TMKOC की ‘रोशन भाभी’ इन कारणों से फिर बरसीं

मॉडल और एक्ट्रेस नोरा फतेही को बॉलीवुड में उनकी शानदार डांसिंग स्किल के लिए जाना जाता है। वे अब तक कई फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनके खाते में कई शानदार गाने हैं। हालांकि नोरा इन दिनों कुछ टेंशन से गुजर रही हैं। नोरा ने आज सोमवार (31 जुलाई) को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दायर मानहानि मामले में बयान दर्ज कराया।

नोरा ने दावा किया कि उन्हें ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ‘बलि का बकरा’ बनाया गया और इस मामले में शामिल लोगों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। नोरा ने कहा कि उन्होंने मुझे गोल्ड डिगर कहा है और मुझ पर एक ठग (सुकेश चंद्रशेखर) के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है। और उनसे ध्यान हटाने के लिए चल रहे आपराधिक मामले में मेरा नाम शामिल किया है। आपको बता दें कि इस मामले में जैकलीन प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं।

चंद्रशेखर के खिलाफ रंगदारी मामले में नोरा और चाहत खन्ना गवाह हैं। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोरा ने दावा किया इस केस में उनका नाम आने के बाद मौके और प्रतिष्ठा का नुकसान हुआ है। उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुईं। पिछले साल 12 दिसंबर को सुकेश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का केस फाइल किया था।

nora fatehi,jacqueline fernandez,jennifer mistry,tmkoc,tarak mehta ka ooltah chashma,defamation case

जेनिफर मिस्त्री ने तारक मेहता...की इन अव्यवस्थाओं को किया उजागर

मनोरंजन से भरपूर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो ने हाल ही में 15 साल पूरे किए हैं। हालांकि इस दौरान कई उठा-पटक हुई है। कई कलाकार शो को छोड़कर चले गए तो कुछ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इन दिनों शो छोड़ चुके कुछ कलाकार प्रोड्यूसर असित मोदी को घेरने के साथ लगातार कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। पिछले दिनों मिसेज सोढ़ी यानी ‘रोशन भाभी’ का लम्बे समय तक रोल अदा कर चुकीं जेनिफर मिस्त्री ने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। यहां तक कि उन्होंने एफआईआर भी दर्ज करा दी।

अब जेनिफर ने एक बार फिर प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ मोर्चा खोला है। जेनिफर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि कैसे हमें पूरे दिन एक ही कॉस्ट्यूम में शूट करना पड़ता था। कपड़ों से बुरी बदबू आती थी। उन्हीं कॉस्ट्यूम के साथ हमें 20 दिनों तक शूटिंग करनी पड़ती थी। जिसे प्रोडक्शन हाउस वाले कभी धुलवाते तक नहीं थे। कुछ ही कलाकार ऐसे थे जिनके कपड़े टीम धुलवाती थी। चाइल्ड आर्टिस्ट को तो कभी कपड़े दिए भी नहीं जाते थे। सिर्फ यही समस्याएं नही थीं, बल्कि खाने-पीने की बेसिक चीजों के लिए भी हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

कई बार तो हमें पानी की बोतल के लिए भीख तक मांगनी पड़ती थी क्योंकि सेट पर बहुत ही कम बोतलें रहती थीं। एक बिस्किट का पैकेट भी सेट पर बड़ी मुश्किल से मिलता था। बहुत से एपिसोड तो मैंने खुद की एसेसरीज के साथ किए थे। कलाकारों को और भी कई समस्याओं का सामना पड़ता था। सेट की कंडिशन बहुत ज्यादा खराब थी। जो हमें वैनिटी वैन दी गई थीं उनमें कॉकरोच घूमा करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश