न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नोरा को कई लोगों ने कहा था कि उन्हें बना देंगे कैटरीना लेकिन..., पहले इसलिए नहीं करना चाहती थीं ‘दिलबर’ गाना

एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस के लिए मशहूर हैं। उनकी डांसिंग स्टाइल ने पूरी दुनिया में धूम मचाई हुई है। नोरा बॉलीवुड में एक खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Nov 2024 12:00:09

नोरा को कई लोगों ने कहा था कि उन्हें बना देंगे कैटरीना लेकिन..., पहले इसलिए नहीं करना चाहती थीं ‘दिलबर’ गाना

एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस के लिए मशहूर हैं। उनकी डांसिंग स्टाइल ने पूरी दुनिया में धूम मचाई हुई है। नोरा बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं। उनके खाते में कई लोकप्रिय सुपरहिट गाने हैं। उनकी पहली फिल्म साल 2014 में आई ‘फगली’ थी। नोरा ने हाल ही में संघर्ष के दिनों को याद किया है। नोरा ने बताया कि कैसे लोग उन्हें काम दिलाने का भरोसा देकर फायदा उठाने की फिराक में रहते थे। नोरा ने हाल ही में फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब मैं कनाडा से मुंबई आई तो केवल 22 साल की थी।

अगर आज कोई मेरे पास कुछ काम लेकर आता है तो मैं उससे पूछती हूं कि तुम मुझे क्यों काम ऑफर कर रहे हो। तुम्हें मुझसे क्या चहिए। इस दौर में कोई भी किसी के लिए फ्री में कुछ नहीं करता। लेकिन तब ऐसा नहीं था। स्ट्रगलिंग के दिनों में मैं ये मानती थी कि कोई आया है तो इसे भगवान ने मेरे लिए भेजा है। मैंने अपने करिअर की शुरुआत में कई बेवकूफ लोगों को फॉलो किया है। उनमें से कई लोगों ने मुझसे सीधे फेवर मांगा। साथ ही कई लोगों ने यहां तक कहा कि मैं तुम्हें बॉलीवुड की अगली कैटरीना कैफ बना दूंगा, लेकिन इसके बदले मुझे क्या मिलेगा।

ऐसे सवाल आपका मनोबल तोड़ देते हैं। तब मैंने थेरेपी की तलाश की क्योंकि जब आपको बहुत अधिक अस्वीकृति मिलती है, जो मुझे बहुत मिली तो आपके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह एक चुनौतीपूर्ण समय था, लेकिन इसने उन्हें मजबूत बनाया। उल्लेखनीय है कि नोरा को आखिरी बार कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में अहम भूमिका में देखा गया था। वह जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म 'मटका' से तेलुगु डेब्यू करेंगी। नोरा अब तक 44 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। फिल्मों के साथ नोरा म्यूजिक वीडियो भी करती रहती हैं।

nora fatehi,actress nora fatehi,dancer nora fatehi,nora struggling days,katrina kaif,nora fatehi interview,dilbar song,nora fatehi dilbar song,nora offer

जब वो मेरे लिए ब्लाउज लेकर आए, तो वो बहुत छोटा था : नोरा फतेही

नोरा ने खुलासा किया कि उन्होंने शुरू में ‘सत्यमेव जयते’ फिल्म के ‘दिलबर’ गाने की शूटिंग करने से मना कर दिया था। नोरा ने कहा कि जब मैं गाने के निर्माता से मिली, तो मैंने सबसे पहली बात यही कही कि देखो, हम इसे एक आइटम सॉन्ग बना सकते हैं और हम इसे सिर्फ हॉट और सेक्सी बनाकर कहानी खत्म कर सकते हैं या फिर हम इसे बदलकर डांस सॉन्ग बना सकते हैं। इस तरह लोगों को इसे अपने परिवार और बच्चों के साथ देखने में असहज नहीं होना पड़ेगा। वे इसे देखकर कह सकते हैं, “ओह, यह कौनसा डांस स्टाइल है? हुक स्टेप तो देखो, यह पागलपन है, हम भी ऐसा ही कुछ करना चाहते हैं।”

ऐसे गानों में आने वाली ज्यादातर लड़कियां थोड़ी स्किन दिखाना चाहती हैं और फिर धूम मचाना चाहती हैं। आपको कोरियोग्राफी के साथ खुद को वाकई बहुत ज्यादा पुश करने की जरूरत नहीं है, लेकिन मेरी ये जरूरत थी कि कोरियोग्राफी बहुत ज्यादा हो। जब वो मेरे लिए ब्लाउज लेकर आए, तो वो बहुत छोटा था। इसलिए मैंने हार मान ली कि ये संभव नहीं होगा। मैंने कहा, “मैं इसे नहीं पहन सकती।

मैं समझ गई कि ये एक सेक्सी गाना है, हम सभी स्वाभाविक रूप से सेक्सी हैं, लेकिन हमें इसके बारे में अश्लील होने की जरूरत नहीं है।” फिर सुबह जब हम गाना शूट करने वाले थे, तो उन्होंने मेरे लिए एक नया ब्लाउज बनवाया। कुछ लोगों के लिए, ये अभी भी सेक्सी होगा, लेकिन मेरे लिए, ये वो था जिसमें मैं सहज थी, उसके मुकाबले जो वो मुझे देने वाले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री