Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एयरपोर्ट पर रोते हुए नजर आईं नोरा फतेही, वीडियो वायरल, आमिर ने इस स्टार कपल की बेटी का रखा नाम

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने शानदार डांस के दम पर बॉलीवुड में खास जगह बना चुकी हैं। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 12:16:26

2 News : एयरपोर्ट पर रोते हुए नजर आईं नोरा फतेही, वीडियो वायरल, आमिर ने इस स्टार कपल की बेटी का रखा नाम

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने शानदार डांस के दम पर बॉलीवुड में खास जगह बना चुकी हैं। इस बीच नोरा रविवार (6 जुलाई) शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर रोते हुए नजर आईं। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें नोरा ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। उन्हें आंखों से आंसू पोंछते हुए देख गया। वह जल्दी-जल्दी से अंदर जा रही हैं। इस दौरान एक फैन सेल्फी लेने के लिए उनके करीब जाता है, तो उनके बॉडीगार्ड ने उसे धक्का मार पीछे हटाया।

आम तौर पर नोरा फ्लाइट में चढ़ने से पहले पैपराजी को थोड़ा एंटरटेन जरूर करती हैं लेकिन इस बार वह बिना किसी से बातचीत किए सीधे एयरपोर्ट की ओर बढ़ गईं। नोरा ने आंसू छिपाने के लिए सनग्लासेस पहने हुए थे। फिर भी एयरपोर्ट में एंट्री करते समय उनके रोने का अंदाजा लगाया जा सकता था। नोरा काफी अपसेट लग रही थीं। इस बीच नोरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उर्दू में एक प्रार्थना पोस्ट की, जो आम तौर पर किसी के निधन पर पढ़ी जाती है। ऐसे में उनके फैंस चिंता में हैं और हकीकत जानना चाह रहे हैं। नोरा ने ब्लैक बैकग्राउंड में लिखा, 'इन्ना इलाही वा इन्ना इलाही राजिउन'। इसका मतलब है, हम अल्लाह के हैं और हमें उनके पास ही लौटना है।

बता दें कि नोरा का बचपन कनाडा के शहर टोरंटो में बीता है। साल 2014 में नोरा ने ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘दिलबर’, ‘ओ साकी साकी’, ‘कमरिया’ और ‘गर्मी’ जैसे लोकप्रिय और हिट गानों में अपनी डांस परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता। नोरा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स’ में देखा गया था। अब वह कन्नड़ एक्शन फिल्म ‘केडी– द डेविल’ में नजर आएंगी। नोरा टीवी पर डांस रियलिटी शो में भी स्पेशल गेस्ट के रूप में आती रहती हैं।

ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल ने आमिर खान का जताया आभार, शेयर कीं तस्वीरें

दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और तमिल एक्टर विष्णु विशाल 22 अप्रैल को माता-पिता बने थे। उनके घर में एक नन्हीं परी आई हैं। अब कपल ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है। उन्होंने हैदराबाद में नामकरण सेरेमनी होस्ट की, जिसमें सुपरस्टार आमिर खान भी पहुंचे। आमिर ने ही बिटिया का नामकरण किया और परिवार के साथ ढेरों तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान आमिर बच्ची को गोद में लेकर दुलारते भी दिखे और काफी इमोशनल नजर आए।

ज्वाला ने सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर खुशी जाहिर की है। इनमें से ज्यादातर तस्वीरों में आमिर हैं। आमिर जहां कुछ में बच्ची को दुलारते दिखे तो वहीं कुछ में काफी भावुक नजर आए। विष्णु ने उन्हें गले लगाकर खुशी जताई। ज्वाला ने बताया कि उनकी नन्हीं परी का नाम 'मीरा' है और उसे ये नाम आमिर ने दिया है। ज्वाला ने कैप्शन में लिखा, “हमारी 'मीरा', इससे ज्यादा और क्या मांगा जा सकता था!! आपके बिना यह जर्नी नामुमकिन थी आमिर। हम आपसे प्यार करते हैं। इस खूबसूरत नाम के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।”

विष्णु ने भी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हमारी मीरा को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं..आमिर खान सर को बहुत-बहुत शुक्रिया जो हमारी बेटी के नामकरण के लिए हैदराबाद तक आए। मीरा अनकंडीशनल लव और शांति को रिप्रेजेंट करती है। आमिर सर के साथ ये सफर जादुई रहा है...” उल्लेखनीय है कि एक-दूसरे को 2 साल तक डेट करने के बाद ज्वाला और विष्णु साल 2021 में हैदराबाद में एक इंटीमेट फंक्शन में विवाह बंधन में बंधे थे। विष्णु के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे आखिरी बार ऐश्वर्या रजनीकांत के डायरेक्शन में बनी मूवी 'लाल सलाम' में नजर आए थे। अब वे 'ओहो एंथन बेबी' में नजर आएंगे। दूसरी ओर, ज्वाला डबल्स कैटेगरी में शानदार शटलर रही हैं। अब वह फील्ड पर कम ही एक्टिव हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका