न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नोरा ने दोस्तों के साथ खास अंदाज में मनाया बर्थडे, यश व रूही के जन्मदिन पर करण ने लिखा इमोशनल नोट

डांस और अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना करने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही गुरुवार (6 फरवरी) को 33 साल की हो गईं। नोरा को इस मौके पर उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Feb 2025 2:29:52

2 News : नोरा ने दोस्तों के साथ खास अंदाज में मनाया बर्थडे, यश व रूही के जन्मदिन पर करण ने लिखा इमोशनल नोट

डांस और अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना करने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही गुरुवार (6 फरवरी) को 33 साल की हो गईं। नोरा को इस मौके पर उन्हें चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। नोरा ने अपने जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने दुबई में करीबी दोस्तों के साथ ये दिन सेलिब्रेट किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। आप नोरा को केक काटते और मोमबत्तियां बुझाते हुए देख सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सभी दोस्तों और प्रशंसकों का दिल से आभार व्यक्त किया, जो इस मौके पर उनके साथ जुड़े थे। नोरा का यह अंदाज उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आया।

नोरा जश्न के दौरान शिमरी ब्लेक गाउन में कहर बरपाती नजर आईं। तस्वीरों में एक्ट्रेस ने थाई हाई स्लिट बॉलीकॉन गाउन पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने इयररिंग और एक सिंपल रिंग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। फोटो में एक्ट्रेस ने अपने लुक के साथ अपने बालों को खुला रखा है, जिसमें एक्ट्रेस और भी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। नोरा ने इन खास तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “काश ये पल हमेशा में साथ रहे। मैं जरूर सबसे भाग्यशाली इंसान हूं जो इतने प्यारे लोग मुझे मिले हैं। मैं हमेशा मेरा हर जश्न आपके साथ मनाना चाहती हूं।”

नोरा ने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, “ये मेरा सबसे बेहतरीन बर्थडे में से एक है!” जैसे ही नोरा ने यह वीडियो और तस्वीरें साझा कीं, उनके प्रशंसकों और फॉलोअर्स ने कमेंट सेक्शन में प्यार और प्रशंसा की बौछार कर दी। बता दें नोरा ने मनोरंजन जगत में डांसर के रूप में कदम रखा था। डांस के दौरान उनके शरीर की लचक देखते ही बनती हैं। उनके डांसिंग स्टाइल ने सबको अपना दीवाना बना लिया। नोरा के खाते में कई लोकप्रिय गाने हैं। नोरा अब एक्ट्रेस के रूप में भी धीरे-धीरे पैर जमा रही हैं।

करण ने पोस्ट शेयर कर बताया बच्चों के नाम रखने के पीछे का कारण

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही के जन्मदिन के मौके पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर में करण अपने बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। करण ने इमोशनल होते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरी सबसे बड़ी सफलता पिता बनना है…मैंने उन्हें अपने माता-पिता के नाम पर रखा, क्योंकि मुझे लगता है कि एक नाम या वंश के बजाय एक भावना को आगे बढ़ना चाहिए…वे मेरी दुनिया हैं!!! हैप्पी बर्थडे रूही और यश…मेरी सबसे बड़ी प्रार्थना है कि तुम दोनों हमेशा दयालु बने रहो।”

उल्लेखनीय है कि करण ने फरवरी 2017 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को अपनाया। उन्होंने बेटे का नाम दिवंगत पिता प्रख्यात फिल्ममेकर यश जौहर और बेटी का नाम मां हिरू के नाम के आधार पर रखा। एक इंटरव्यू में करण ने बताया था कि जब उन्होंने अपनी मां से 40 साल की उम्र में जीवन के बारे में पूछा, तो उन्होंने अपनी मां से कहा कि वह शादी नहीं कर रहे हैं लेकिन बच्चों का ख्याल जरूर रखना चाहते हैं। उनकी मां ने पूरी तरह से उनका समर्थन किया, जिससे उन्होंने बच्चों के लिए कदम उठाया। करण अक्सर बच्चों के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। काम की बात करें तो करण इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत कई आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ