न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मोहब्बतें’ के लिए अमिताभ ने लिया था सिर्फ 1 रुपया, बिग बी ने फिर से की बेटे अभिषेक की तारीफ

अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। वे 82 साल की उम्र में भी जबरदस्त एक्टिव हैं। अमिताभ बड़े और छोटे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Dec 2024 12:46:26

2 News : ‘मोहब्बतें’ के लिए अमिताभ ने लिया था सिर्फ 1 रुपया, बिग बी ने फिर से की बेटे अभिषेक की तारीफ

अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। वे 82 साल की उम्र में भी जबरदस्त एक्टिव हैं। अमिताभ बड़े और छोटे दोनों पर्दों पर छाए हुए हैं। इस समय अमिताभ का फेमस रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी पर जारी है। अमिताभ की पिछली फिल्म ‘वेट्टैयन’ थी जिसमें उन्हें कई साल बाद साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिला। इस बीच मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व स्क्रीन राइटर निखिल आडवाणी ने अमिताभ से जुड़ी एक खास बात शेयर की है।

निखिल ने रेडियो मिर्ची को दिए एक इंटरव्यू में अमिताभ और दिवंगत दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा का किस्सा सुनाया। निखिल ने कहा कि जब ‘सिलसिला’ (1981) बन रही थी तब यशजी ने अमिताभ से फीस के लिए पूछा था। इस पर अमितजी ने कहा था कि फिलहाल मैं एक घर खरीदना चाहता हूं तो मैं आपसे पूछने जा रहा हूं कि आप मुझे उसके लिए डीसेंट अमाउंट दे सकते हैं। इस पर यश ने हां में जवाब दिया था और बताया जाता है कि उसके बाद ही अमिताभ ने अपना घर खरीदा था।

कई सालों के बाद जब ‘मोहब्बतें’ (2000) बन रही थी तब यशजी ने फिर अमितजी से फीस को लेकर सवाल किया। इस पर अमितजी ने कहा कि मैंने आपसे जो मांगा आपने दिया, इसलिए इस बार मैं इस फिल्म की फीस के तौर पर सिर्फ 1 रुपया लेना चाहूंगा। फिल्में अच्छे रिलेशनशिप की मजबूती से बनती हैं। आजकल ऐसा नहीं होता है। लोग हर मिनट का कैलकुलेशन करते हैं।

उन दिनों यशजी की पत्नी पैम आंटी (पामेला चोपड़ा) हम सबके लिए खाना घर से बनाकर लाती थीं। ऐसा ही उन्होंने तब भी किया था जब ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ बन रही थी। बता दें निखिल (53) ने अपना करिअर यश राज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन के अंडर शुरू किया था। बतौर डायरेक्टर निखिल की पहली फिल्म साल 2003 में आई ‘कल हो ना हो’ थी।

nikhil advani,director nikhil advani,amitabh bachchan,yash chopra,mohabbatein,silsila,abhisehk bachchan,i want to talk,Aishwarya Rai Bachchan

अमिताभ ने I Want To Talk मूवी के लिए की अभिषेक की प्रशंसा

अभिषेक बच्चन इस साल की शुरुआत से ही पत्नी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें किसी भी इवेंट, फंक्शन और विदेश दौरे पर अकेले स्पॉट किया जाता है। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन कुछेक मौकों पर मीडिया में चल रही खबरों को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। इस बीच अमिताभ का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेटे की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं।

अभिषेक के फैन पेज ने X (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनके अभिनय की तारीफ की गई है। अमिताभ ने इस पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए अभिषेक की सराहना की। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, “यह बहुत गहरा और काबिलियत से भरा हुआ है...I Want To Talk फिल्म में आपकी इंसानियत और अभिनेता के तौर पर कोई अहंकार न दिखाना ही आपको सबसे बेहतरीन बनाता है! ईश्वर की कृपा, दादी-दादाजी का आशीर्वाद और पूरे परिवार का प्यार हमेशा आपके साथ रहे! अच्छाई का परिणाम हमेशा अच्छा होता है और तुम बहुत अच्छे हो।”

बता दें ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ मूवी पिछले महीने ही रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई, लेकिन लोगों को अभिषेक की एक्टिंग पसंद आई। अमिताभ ने इससे पहले हाल ही अभिषेक की तारीफ में एक ट्वीट कर उनका सपोर्ट किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन शूजित सरकार ने किया है। यह फिल्म एक बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री