न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘महाभारत’ के ‘कृष्ण’ ने किया ‘ओपेनहाइमर’ का बचाव, विवेक अग्निहोत्री ने बताए ‘आदिपुरुष’ की बर्बादी के कारण

हाल ही में भारत में हॉलीवुड फिल्म 'ओपमेनहाइमर' थिएटर्स में रिलीज हुई। कुछ दर्शकों को यह फिल्म नागवार गुजरी। दरअसल फिल्म में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Jul 2023 7:31:25

‘महाभारत’ के ‘कृष्ण’ ने किया ‘ओपेनहाइमर’ का बचाव, विवेक अग्निहोत्री ने बताए ‘आदिपुरुष’ की बर्बादी के कारण

हाल ही में भारत में हॉलीवुड फिल्म 'ओपमेनहाइमर' थिएटर्स में रिलीज हुई। कुछ दर्शकों को यह फिल्म नागवार गुजरी। दरअसल फिल्म में एक इंटिमेट सीन के दौरान भगवद् गीता के श्लोक के इस्तेमाल से दर्शक भड़क गए। हालांकि अब महाभारत सीरियल में कृष्ण का कालजयी किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज ने फिल्म का बचाव किया है। नितीश ने ई टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि भगवद् गीता संघर्षों, खासकर भावनात्मक संघर्षों के बीच अपने कर्मों को करते रहने का संदेश देती है।

श्लोक 11.32 अर्जुन को एक योद्धा के रूप में कर्तव्य पूरा करने की सीख देता है। कृष्ण के श्लोक को अच्छी तरह से समझे जाने की जरूरत है। वे कहते हैं कि अगर तुम उन्हें नहीं मारोगे, तो भी वे खत्म होंगे। इसलिए अपना कर्तव्य करो। जब ओपेनहाइमर के बनाए परमाणु बम का इस्तेमाल जापान के निर्दोष लोगों को मारने के लिए हुआ तो उनके मन में सवाल आने लगा कि क्या उन्होंने अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाया है या नहीं। उनके सबसे लोकप्रिय इंटरव्यू में उनकी आंखें नम दिखती हैं। उनके मन में अपराधबोध था।

उन्हें लगता था कि उनका आविष्कार भविष्य में मानव जाति को खत्म कर देगा। फिल्म में श्लोक के प्रयोग पर नितीश ने कहा कि इसे वैज्ञानिक पक्ष से समझा जाना चाहिए। ओपेनहाइमर की भावनात्मक स्थिति के बारे में सोचिए। एक वैज्ञानिक अपने आविष्कार के बारे में हर समय सोचता है, चाहे वह कुछ भी कर रहा हो। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे ओपेनहाइमर के भावनात्मक पक्ष को समझें। अब हम देख रहे हैं कि परमाणु तकनीक इंसानों की बर्बादी का कारण बन रही है। उनकी बात सच नहीं हो गई? आपको बता दें कि 'ओपेनहाइमर' वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। ओपेनहाइमर ने परमाणु बम बनाया था। वे संस्कृत में काफी दिलचस्पी रखते थे। उन्होंने भगवद् गीता समेत कई हिंदू ग्रंथ पढ़े थे।

nitish bharadwaj,oppenheimer,vivek agnihotri,adipurush,mahabharat,ramayan,krishna

कहानी पर भरोसा हो या फिर विषय पर पकड़ : विवेक अग्निहोत्री

‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी सफल फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि आखिर ‘आदिपुरुष’ में क्या गड़बड़ी हुई जिस कारण से फिल्म बर्बाद हो गई। मशहूर फिल्मकार ओम राउत की रामायण पर आधारित फिल्म में प्रभास, कृति सेनन एवं सैफ अली खान जैसे बड़े सितारे थे। विवेक ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब आप कुछ ऐसा बनाते हो जिस पर खुद को ही यकीन नहीं और क्योंकि आजकल यह चल रहा है तो आप बेशक गलत जा रहे हो।जब भी आस्था की कहानी उठाएं या तो आपको 100 प्रतिशत उस पर भरोसा हो या फिर एक इतिहासविद की भांति उस विषय पर पकड़ हो लेकिन दुर्भाग्य से भारत में ऐसा कोई नहीं करता।

महाभारत और रामायण के लिए जो भी स्टार्स को लेगा वह इसे पूरा नहीं कर पाएगा। रामायण, महाभारत व भगवद् गीता यदि लोगों के दिलो दिमाग में 5000 वर्षों से बसी है तो कोई कारण तो होगा। पर्दे पर यदि कोई बोलता है, ए मैं भगवान हूं, इससे आप भगवान नहीं बन जाते। यदि आप हर रात दारू पीकर घर आ रहे हैं तो अगले दिन उठकर ये नहीं कह सकते हैं कि मैं भगवान हूं, मुझ पर भरोसा कीजिए। कोई इस पर भरोसा नहीं करेगा। लोग मूर्ख नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश