न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पति का सरनेम हटाया तो बनने लगी बातें, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, उर्फी का यह कमाल देख हर कोई हैरान

एक्ट्रेस नीति टेलर इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। नीति ने पिछले दिनों अपने नाम के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Dec 2024 12:06:57

2 News : पति का सरनेम हटाया तो बनने लगी बातें, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, उर्फी का यह कमाल देख हर कोई हैरान

एक्ट्रेस नीति टेलर इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। नीति ने पिछले दिनों अपने नाम के आगे से पति परीक्षित बाबा का सरनेम हटा दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अटकलें लगाने लगे कि नीति पति से अलग हो रही हैं। बात बढ़ जाने पर नीति ने चुप्पी तोड़ी है। नीति ने ‘फिल्मी ज्ञान’ के साथ बातचीत में कहा कि जब आप इन बातों पर रिएक्ट नहीं करते हैं तो वही आपका जवाब होता है। जब कुछ हो ही नहीं रहा था तो मैं उन बातों पर क्या ही रिएक्ट करूं।

मैं अपनी ओर से इन चीजों पर कोई सफाई क्यों दूं। जब ऐसा कुछ है ही नहीं तो रिएक्ट क्यूं करना। मैं और परीक्षित साथ ही हैं। जब ये खबरें आई थीं तो मैं थोड़ा परेशान हो गई थी। लेकिन फिर मैंने सोचा कि मीडिया में तो बातें बनती ही रहती हैं। मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हूं। मैं और परीक्षित अलग नहीं हो रहे हैं। अगर मैंने अपने नाम के आगे से परीक्षित का सरनेम हटा दिया तो इसका ये मतलब तो नहीं हुआ कि हम अलग हो रहे हैं।

मैंने ऐसा ज्योतिष कारणों से किया था। परीक्षित के साथ आज भी मेरी सारी फोटो मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि नीति और परीक्षित की शादी साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। तब शादी में दोनों के परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। नीति ने बहुत कम उम्र में करिअर की शुरुआत कर दी थी। वह 'बड़े अच्छे लगते हैं' से मशहूर हुईं। दूसरी ओर, परीक्षित इंडियन नेवी ऑफिसर हैं।

उर्फी जावेद ने पहनी थी एक के ऊपर एक 5 ड्रेस, वीडियो वायरल

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ फेम उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों और अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह ड्रेस को लेकर हमेशा एक्सपरिमेंट करती हैं। खास बात ये है कि वह सोशल मीडिया पर तो ऐसी डेस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती ही हैं, साथ ही पब्लिक प्लेस पर भी इन्हीं कॉस्ट्यूम में पहुंच जाती हैं।

अब उर्फी एक बार फिर इन्हीं कारणों से सुर्खियां बटोर रही हैं। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उर्फी नजर आ रही हैं। उर्फी लोगों के बीच खड़ी थीं। उर्फी उनसे बात कर रही हैं इसी दौरान उनके पीछे से एक शख्स आया और उसने उर्फी ने जो ड्रेस पहन रखी थी वो खींच ली। हालांकि उर्फी ने इसके नीचे भी चार ड्रेस और पहन रखी थी।

इसके बाद उर्फी के पीछे आने वालों ने तीन ड्रेस और हटा दी। यह सब महज 20 सैकंड में हो गया। उर्फी ने एक तरह से लोगों को चमत्कार दिखा दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे तमाशा बता रहे हैं तो कुछ उर्फी के टेलेंट की तारीफ किए बगैर नहीं रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री