भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार और पूर्व बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने एक बार फिर फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्पित अपना नया गाना ‘आई लव बुलडोजर बाबा’ रिलीज़ किया है, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा रहा है। निरहुआ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का वीडियो साझा किया, और रिलीज़ के कुछ ही घंटों में यह वायरल हो गया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया धमाकेदार वीडियो
निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर अपने नए सॉन्ग का एक छोटा-सा क्लिप पोस्ट किया है, जिसमें वे पूरे जोश के साथ गाते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफों के पुल बाँध रहे हैं। गाने के बोल हैं — ‘आई लव बुलडोजर बाबा’, और यह ट्रैक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्पित किया गया है। रिलीज़ के कुछ ही समय में इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोग इसे “एनर्जेटिक”, “देशभक्ति से भरपूर” और “योगी बाबा के सम्मान में बेहतरीन गीत” बता रहे हैं।
गाने की टीम और क्रिएटिव क्रेडिट्स
इस गाने को दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और प्रणव सिंह कान्हा ने मिलकर गाया है। इसके बोल विमल बावरा ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक वीडियो के डिजिटल हेड अमरनाथ प्रजापति हैं। गाने का वीडियो ऊर्जावान विजुअल्स और जोशीले म्यूजिक से भरपूर है, जो भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।














