न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : निमरित ने खोला ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ का यह राज, BB 18 को लेकर शांति प्रिया ने तोड़ी चुप्पी

टीवी की दुनिया का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ जल्द ही शुरू होने वाला है। यह शो काफी लोकप्रिय है, लेकिन इससे जुड़े कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Sep 2024 11:58:13

2 News : निमरित ने खोला ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ का यह राज, BB 18 को लेकर शांति प्रिया ने तोड़ी चुप्पी

टीवी की दुनिया का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ जल्द ही शुरू होने वाला है। यह शो काफी लोकप्रिय है, लेकिन इससे जुड़े कई सवाल भी लोगों के दिमाग में बने रहते हैं। इसमें से सबसे ज्यादा तो यही होता है कि शो स्क्रिप्टेड है या नहीं। कई एक्स कंटेस्टेंट इस बारे में बात कर चुके हैं और इस लिस्ट में एक्ट्रेस निमरित कौर अहलूवालिया (29) का नाम भी जुड़ गया है। वह BB 16 का हिस्सा रह चुकी हैं। निमरित हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में खतरनाक स्टंट परफॉर्म करती दिखाई दी थीं।

उन्होंने टॉप 8 में जगह बनाई थी। निमरित ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘बिग बॉस’ में आप देखते हैं कि किसी न किसी को कई बार कन्फेशन रूम में बुलाया जाता है ताकि आपको कुछ ज्ञान दिया जा सके, शायद वो इसलिए कि आपको चाबी लगाई जा सके। हर बार वीकेंड का वार सेगमेंट में देखते हैं कि पूछा जाता है आपको क्या लगता है, सबसे बेवकूफ कौन है घर में। और फिर सब लोग वो तख्ती पकड़कर नाम दे रहे हैं। तो एक तरह से वो लोगों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काने की कोशिश करते हैं। ताकि वो एक-दूसरे के खिलाफ कुछ करना शुरू करें। तो इस तरह की चीजें जाहिर तौर पर निर्देशित की जाती हैं।

मैं भी इसके लिए टीम को ब्लेम नहीं करूंगी। मैं कल्पना करती हूं कि आप घर में ऐसे ही लोगों को छोड़ दें और उन्हें फिर हारने दें। मतलब अगर आप उन्हें कोई निर्देश नहीं देंगे तो आपको शो से फिर क्या ही कॉन्टेंट मिलेगा? तो इस तरह चीजों को कई मायने में कंट्रोल किया जाता और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी इसी तरह से चीजें होती हैं। उल्लेखनीय है कि निमरित सबसे पहले टीवी सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ की वजह से लाइमलाइट में आई थीं।

nimrit kaur ahluwalia,actress nimrit kaur ahluwalia,bigg boss,khatron ke khiladi,bb,kkk,kkk 14,bb 18,shanthi priya,actress shanthi priya

अक्षय के साथ काम कर चुकीं शांति प्रिया ने कहा, मैं साफ करना चाहती हूं कि...

'बिग बॉस 18' की शुरुआत 6 अक्टूबर से होने वाली है। अभी तक इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने नहीं आई है। सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस शांति प्रिया (55) का नाम भी शामिल था। अब शांति प्रिया ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है। शांति प्रिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर 'BB 18' को लेकर चुप्पी तोड़ी। शांति प्रिया ने लिखा, “हेलो दोस्तों। उम्मीद करती हूं कि आप लोगों को ये मैसेज मिले।

मैं एक पल आप लोगों का चाहती हूं 'बिग बॉस 18' में कदम रखने की अटकलों को साफ करने के लिए। मैं साफ करना चाहती हूं कि मैं 'बिग बॉस 18' का हिस्सा नहीं बनूंगी। मैं अपने फैंस से मिले प्यार और समर्थन का आभार जताती हूं लेकिन इस साल मेरे पास और भी बहुत सारी चीजे हैं। भरोसा करो, मैं आप लोगों को निराश बिल्कुल भी नहीं करूंगी।”

उल्लेखनीय है कि शांति प्रिया ने 90 के दशक की शुरुआत में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें ‘फूल और अंगार’, ‘इक्के पे इक्का’, ‘मेहरबान’ जैसी फिल्मों में देखा गया। उन्होंने तमिल और तेलुगु की कई फिल्मों में काम किया है। शांति प्रिया ने साल 1999 में ‘बाजीगर’ फेम एक्टर सिद्धार्थ रे के साथ शादी की थी। सिद्धार्थ का 2004 में मात्र 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री