न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक से अफेयर पर निमरत ने तोड़ी चुप्पी, महिला ने इस एक्टर की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

इस साल लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है। हालांकि दोनों ने ही अभी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Oct 2024 2:19:32

2 News : अभिषेक से अफेयर पर निमरत ने तोड़ी चुप्पी, महिला ने इस एक्टर की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

इस साल लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है। हालांकि दोनों ने ही अभी तक इस बारे में कोई भी बयान नहीं दिया है, लेकिन उनकी एक्टिविटी और तमाम परिस्थितियां कुछ अच्छा इशारा नहीं दे रहीं। ऐसे में कपल को दिलो जान से चाहने वाले फैंस की धड़कनें किसी अनहोनी की आशंका में लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही अभिषेक के साथ 2 साल पहले फिल्म ‘दसवीं’ में काम करने वालीं एक्ट्रेस निमरत कौर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।

इसमें उन्होंने ऐश्वर्या संग अभिषेक की शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि आमतौर पर शादियां इतने लंबे वक्त तक नहीं टिकती हैं। ये सुन अभिषेक ने उन्हें थैंक्स बोला था। इसके बाद से अभिषेक और निमरत की डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब निमरत ने अफवाहों के बीच चुप्पी तोड़ी है। निमरत ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “वह कुछ भी कर सकती हैं, लेकिन फिर भी लोग कुछ तो कहेंगे।” निमरत ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में भी अफेयर की अटकलों के बारे में पहली बार खुलकर बात की।

निमरत ने कहा कि मैं कुछ भी कर सकती हूं और लोग फिर भी वही कहेंगे जो उन्हें सही लग रहा है। इस तरह की गपशप बंद नहीं हो सकती और मैं अपने काम पर ध्यान देना पसंद करती हूं। इसके साथ ही निमरत ने अपने परिवार के साथ अपने पिता के लिए एक स्मारक बनाने का सपना पूरा करने की बात भी साझा की। निमरत ने इंस्टाग्राम पर पिता भूपिंदर सिंह के मेमोरियल उद्घाटन की फोटो शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में निमरत के साथ उनकी मां और बहन मेमोरियल के पास खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं, एक तस्वीर में आर्मी ऑफिसर्स के साथ भी दिखाई दे रही हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए निमरत ने बेहद ही इमोशनल नोट लिखा है।

nimrat kaur,actress nimrat kaur,abhishek bachchan,nimrat abhishek,dasvi movie,Aishwarya Rai Bachchan,nt ramawamy,telugu actor nt ramaswamy,love reddy movie

‘लव रेड्डी’ की स्क्रीनिंग के दौरान महिला फिल्म में विलेन बने रामास्वामी पर बरस पड़ी

तेलुगु अभिनेता एनटी रामास्वामी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। वैसे भी साउथ में एक्टर्स को लेकर एक अलग ही दीवानगी नजर आती है। रामास्वामी पर हैदराबाद के एक थिएटर में हमला हो गया। घटना अंजन रामचंद्र की नई फिल्म ‘लव रेड्डी’ की स्क्रीनिंग के बाद हुई। फिल्म में रामास्वामी ने विलेन का रोल किया है, जिसे देख महिला को इतना गुस्सा आ गया कि उसने स्टेज पर जाकर उनकी पिटाई कर डाली। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें देखा जा सकता है कि थिएटर की स्क्रीन पर फिल्म चल रही है। इसके बाद फिल्म की स्टार कास्ट स्टेज पर खड़ी होती है और तभी एक महिला वहां आती है और रामास्वामी पर बरस पड़ती हैं। वह पहले एक्टर का कॉलर पकड़ती है और फिर उन्हें पीटने लगती है। रामास्वामी भी समझ नहीं पाते कि क्या हो रहा है। वहां मौजूद लोग महिला को संभालते हैं।

दरअसल फिल्म में रामास्वामी प्रेमी जोड़े का दुश्मन बन जाते हैं। महिला ने ये ही कहते हुए एक्टर को पीटा कि वो क्यों फिल्म में लीड कपल के पीछे पड़े हैं। इसीलिए वह रामास्वामी पर गुस्सा निकालती दिखीं। कई यूजर्स इसे रियल समझकर कमेंट कर रहे हैं, वहीं कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार