न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : निमरत कौर बोलीं, अब खत्म हों आतंकवाद की घटनाएं, रुपाली गांगुली ने दिखाया फवाद खान को आईना

पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से देशवासी काफी खुशी और गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 May 2025 1:07:19

2 News : निमरत कौर बोलीं, अब खत्म हों आतंकवाद की घटनाएं, रुपाली गांगुली ने दिखाया फवाद खान को आईना

पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से देशवासी काफी खुशी और गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस निमरत कौर ने भी सेना की कार्रवाई और भारत सरकार के निर्णय की सराहना की है। निमरत एक शहीद की बेटी हैं। उनके पिता मेजर भूपेंद्र सिंह को बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से नवाजा गया था। निमरत ने एक इंटरव्यू में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। निमरत ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि पहलगाम में जो हुआ, हम सबने बहुत करीब से देखा। बहुत दुख हुआ। मैं एक शहीद की बेटी हूं। पापा को हमने कश्मीर में साल 1994 में खोया था।

मैं बखूबी समझती हूं कि जिंदगी आपके सामने कैसे बुरे हालात खड़ी कर देती है। यह बहुत दुखदायी और दर्दनाक बात है। हमने देखा कि भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया है, मैं उसका सपोर्ट करती हूं। मैं पूरी तरह इस बात से सहमत हूं, इस देश में ही नहीं, इस दुनिया में आतंकवाद की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। जिंदगियां बर्बाद हो जाती हैं। एक शांत जगह में लोग अपने बीवी-बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं और वहां ऐसा हो जाए तो उससे दुख की बात कोई और नहीं हो सकती। यह सिर्फ एक जगह की बात नहीं है। मैं देश की नागरिक होने के नाते चाहती हूं कि हम सब और हमारी सेना, भारतीय सरकार के साथ खड़ी रहे।

हमारा एक ही मकसद है, आतंकवाद की घटनाएं अब खत्म हों। उल्लेखनीय है कि निमरत एक सिख परिवार में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने मॉडलिंग से करिअर की शुरुआत की थी। वह ‘लंच बॉक्स’ मूवी से काफी लोकप्रिय हुई थीं। वह अमेरिकी टीवी सीरीज ‘होमलैंड’ में भी काम कर चुकी हैं। निमरत, अक्षय कुमार के साथ ‘एयरलिफ्ट’ में भी थीं। बता दें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 7 मई को शुरू की गई एक सटीक और नपी-तुली सैन्य कार्रवाई थी। इस अभियान में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर पूरी तरह नष्ट किया गया था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।

nimrat kaur,actress nimrat kaur,operation sindoor,nimrat operation sindoor,pahalgam attack,india,pakistan,fawad khan,rupali ganguly,fawad rupali

फवाद ने की भारत के एक्शन की आलोचना तो भड़कीं रुपाली, लिखा…

भारत के करारे जवाब से पाकिस्तान की सरकार और जनता बौखला चुकी है। पाक कलाकारों ने भी भारत के जवाबी हमले पर रिएक्शन दी है। बॉलीवुड में काम कर चुके एक्टर फवाद खान ने भारत की जवाबी कार्रवाई को शर्मनाक बताया है। इस पर ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने फवाद को करारा जवाब दिया है। फवाद ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में हमले को भारत की शर्मनाक हरकत बताया।

पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर और शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी कार्रवाई को कायरतापूर्ण बताया। इस बीच रुपाली ने फवाद पर गुस्सा निकालते हुए लिखा, “भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में तुमने काम किया, यह हमारे लिए 'शर्मनाक' है।” बता दें फवाद ने साल 2014 में सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके बाद वे साल 2016 में करण जौहर की फिल्म ‘कपूर एंड संस’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आए थे। साल 2019 में भारत में पुलवामा अटैक के बाद पाक कलाकारों पर बैन लगा दिया गया था। फवाद फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के साथ वापसी करने वाले थे। फिल्म 9 मई को रिलीज होनी थी, जिस पर अब रोक लग चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ