न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निकितन-कृतिका के घर आने वाली हैं खुशियां, इंटीमेट सीन के सवाल पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, राम चरण की पत्नी उपासना...

महाभारत में कर्ण का रोल निभा चुके एक्टर पंकज धीर के बेटे निकितन ने 3 सितंबर 2014 को टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 6:46:35

निकितन-कृतिका के घर आने वाली हैं खुशियां, इंटीमेट सीन के सवाल पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, राम चरण की पत्नी उपासना...

महाभारत में कर्ण का रोल निभा चुके एक्टर पंकज धीर के बेटे निकितन ने 3 सितंबर 2014 को टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर के साथ शादी की थी। शादी के 7 साल बाद अब धीर परिवार नन्हे मेहमान का सवागत करने को तैयार है। कृतिका 2022 में बच्चे को जन्म देंगी। निकितन ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' में विलेन थंगाबली का किरदार निभाया था। कृतिका ने शुक्रवार को निकितन के साथ फोटो शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की। कृतिका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। कृतिका, निकितन के साथ गले लगकर खड़ी हैं।

कृतिका के मुंह पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है। कृतिका ने लिखा-धीर जूनियर 2022 में आने वाला है। एक्ट्रेस अनीता राज, मनीष रायसिंघन, स्मृति खन्ना, अंकिता लोखंडे, अक्षरा सिंह, ऋचा शर्मा और किश्वर मर्चेंट ने कपल को बधाई दी है। 'झांसी की रानी', 'पुर्नविवाह', 'सर्विस वाली बहू' और 'कसम तेरे प्यार की' जैसे सीरियल में काम कर चुकीं कृतिका आखिरी बार 'छोटी सरदारनी' में दिखी थीं। निकितिन अंतिम : द फाइनल ट्रुथ फिल्म में नजर आएंगे। वे 'सूर्यवंशी' में भी हैं।

nikitan dheer,rachita ram,upasana,kritika,pankaj dheer,ram charan,entertainment news in hindi

कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस रचिता राम ने रिपोर्टर पर किया पलटवार

कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस रचिता राम ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर के आपत्तिजनक सवाल पर करारा जवाब दिया, जो चर्चाओं में है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने एक फिल्म में शूट किए गए इंटीमेट सीन के सिलसिले में पूछा कि उन्होंने शादी की पहली रात क्या किया था? इससे रचिता भड़क गईं और पलटकर रिपोर्टर से ही पूछ लिया कि यहां बहुत सारे लोग हैं जो शादीशुदा हैं, मेरा किसी को शर्मिंदा करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन मैं बस सामान्य तौर पर आप लोगों से पूछ रही हूं कि मुझे बताइए कि लोग शादी के बाद पहली रात को क्या करते हैं?

आपने शादी की रात क्या किया था? दरअसल रचिता ने पहले कहा था कि वे फिल्मों में इंटीमेट सीन नहीं करेंगी, लेकिन जब फिल्म 'लव यू रच्चू' के प्रमोशन के दौरान उनसे प्रोमिस तोड़कर इंटीमेट सीन देने के बारे में पूछा गया तो वे मीडियाकर्मियों पर बिफर गईं। रचिता ने कहा कि फिल्म और स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार उन्होंने काम किया है।

nikitan dheer,rachita ram,upasana,kritika,pankaj dheer,ram charan,entertainment news in hindi

मां बनने के सवाल पर उपासना ने दिया यह जवाब

'आरआरआर' फेम राम चरण तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। राम चरण की पत्नी उपासना से हाल ही पूछा गया कि वे मां कब बनेगी। इस पर उपासना ने कहा कि यह हमारी व्यक्तिगत पसंद है। मान लीजिए मैं कहती हूं, मुझे जल्द ही एक बच्चा पैदा करने में दिलचस्पी है, तो मीडिया उस पर पागल हो जाएगा। इसके विपरीत अगर मैं कहती हूं कि मैं अभी तैयार नहीं हूं, तो वह खबर भी वायरल हो जाएगी। इसलिए मैं इस सवाल का जवाब बिल्कुल नहीं देना चाहती हूं। यह मेरी निजी पसंद है और मैं किसी को जवाब देने की हकदार नहीं हूं। उल्लेखनीय है कि उपासना कामिनेनी कोनिडेला भारत की प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक हैं। वे 'बीपॉजिटिव' नामक पत्रिका चलाती हैं, जो सकारात्मक जीवन और स्वस्थ जीवन शैली पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर