न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करणवीर की एक्स वाइफ निधि ने की दूसरी शादी, विवियन की पार्टी में इसलिए नहीं गए BB 18 के विजेता

हाल ही ‘बिग बॉस 18’ का खिताब जीतने वाले एक्टर करणवीर मेहरा (46) की पत्नी टीवी एक्ट्रेस निधि सेठ ने अपने बॉयफ्रेंड संग सात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 12:10:30

2 News : करणवीर की एक्स वाइफ निधि ने की दूसरी शादी, विवियन की पार्टी में इसलिए नहीं गए BB 18 के विजेता

हाल ही ‘बिग बॉस 18’ का खिताब जीतने वाले एक्टर करणवीर मेहरा (46) की पत्नी टीवी एक्ट्रेस निधि सेठ ने अपने बॉयफ्रेंड संग सात फेरे लिए हैं। निधि ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। वह पिछले 2 साल से दूल्हे को डेट कर रही थीं। निधि ने फैंस के लिए शादी की फोटो शेयर की है। फैंस ने उनके लिए शुभकामनाओं और बधाइयों की झड़ी लगा दी है। निधि ने बेहद ही प्राइवेट तरीके से अपने होमटाउन बेंगलुरु में शादी की। फोटो में कपल मंदिर में वरमाला पहने खड़े दिख रहे हैं। निधि ने ट्रेडिशनल पिंक साड़ी के साथ गोल्डन ज्वेलरी पहनी है।

उनके पति मल्टीकलर्ड कुर्ता पायजामा में हैं। निधि ने कैप्शन में लिखा, “आपने मुझे दिखाया कि प्यार कोई संघर्ष नहीं है, बल्कि एक खूबसूरत सफर है। हमारी शादी में हमेशा हम का महत्व मैं से ज्यादा होगा। आपकी अटूट वफादारी और देखभाल मुझे कंप्लीट और आजाद महसूस कराती है। मुझे भरोसा है कि हमारा बंधन टाइम के साथ हर दिन मजबूत होता जाएगा। पिछले दो सालों से तुमने हमारी यादों को खजाने में बदल दिया है और हर खुशी और चुनौती में मेरे साथ खड़े रहे हो। मैं तुम्हारे सपोर्ट, दयालुता और हमारे बीच के खूबसूरत रिश्ते के लिए शुक्रगुजार हूं।

मेरा सहारा बनने के लिए, मुझे 'हां' कहने के लिए और मेरी जिंदगी को प्यार से भरने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। मैं तुमसे प्यार करती हूं SK” रिपोर्ट के मुताबिक उनके पति एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से संबंध नहीं रखते हैं। निधि की पहली शादी साल 2021 में करणवीर के साथ हुई थी। साल 2023 में उनका तलाक हो गया। करणवीर ने इससे पहले साल 2009 में देविका के साथ शादी की थी। साल 2018 में वे अलग हो गए।

करणवीर मेहरा ने कहा, अगर विवियन डीसेना ने मुझे इनवाइट किया होता तो...

इस समय करणवीर मेहरा की खुशी का ठिकाना नहीं है, क्योंकि उन्होंने टीवी की दुनिया के दो लोकप्रिय रियलिटी शो के खिताब लगातार जीते हैं। पिछले साल वे ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ और इस साल 19 जनवरी को BB 18 की ट्रॉफी जीतने में सफल रहे। इस बीच ‘बिग बॉस 18’ में करण से हारकर दूसरे स्थान यानी फर्स्ट रनरअप रहे एक्टर विवियन डीसेना ने एक पार्टी दी। इसमें एक्स कंटेस्टेंट को इनवाइट किया गया।

ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, सारा, अरफीन खान, मुस्कान बामने और मुन्नवर फारूकी जैसे सेलेब्स आए और उन्होंने जमकर मस्ती की। हालांकि करणवीर पार्टी में नजर नहीं आए। अब करणवीर ने इस पर रिएक्शन दी है। करणवीर ने शुद्ध मनोरंजन के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे पार्टी में आने के लिए इनवाइट नहीं किया गया था और यह कोई बड़ी बात नहीं है।

अगर विवियन ने करणवीर को निमंत्रण दिया होता, तो वे पार्टी में शामिल होते। मैं भी एक पार्टी दूंगा, जिसमें सभी को इनवाइट करूंगा क्योंकि मेरा दिल बड़ा है। बता दें ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर करण और विवियन एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ